ताजा-खबरें

800 रूपए की चोरी हुई चप्पल के लिए पुलिस के पास पहुंच गया मारवाड़ी, दर्ज कराई शिकायत

अक्सर आपने कोई कीमती सामान चोरी होने के बाद किसी परिवादी को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए जाते देखा होगा। मगर तमिलनाडू में एक राजस्थान मूल के व्यक्ति ने अपनी 800 रूपए की चप्पल गुम हो जाने पर पुलिस थाने का दरवाजा खटखटा दिया।

तमिलनाडू में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले राजेश गुप्ता ने पुलिस से मांग की है कि वो उसकी खोई चप्पल ढूंढ निकाले और पूरे मामले की जांच भी करे।

गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वो तिरूवोट्टियर रोड इलाके में रविवार को एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर गया था जहां उसने गेट के बाहर अपनी चप्पलें उतार दी थी। 10 मिनट बाद जब वो सेंटर से बाहर आया तो चप्पल वहां नहीं थी।

गुप्ता ने लेबोरेट्री स्टाफ को अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया तो उन्होनें कोई जानकारी ना होने की बात कहकर उसकी मदद नहीं की। बाद में गुप्ता टोंडियारपेट पुलिस थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई। गुप्ता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उसने अपने पूरे परिवार के लिए पिछले शनिवार को ही चप्पलें खरीदी थी जिसमें से उसकी बीवी ने उसके लिए 800 रूपए मूल्य की चप्पल पसंद की थी।

गुप्ता ने पुलिस से कहा है कि वो चप्पल चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरा की मदद लें और उसकी बीवी द्वारा दिया गया तोहफा वापस पाने में उसकी मदद करें।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago