ये हुआ था

हरिदेव जोशी: वो मुख्यमंत्री जिसने राजस्थान को एक हाथ पर चलाया

राजस्थान राजनीति की जब भी बात होती है हरिदेव जोशी का जिक्र जरूर होता है। एक बड़ा काल राजस्थान में हरिदेव जोशी के नाम रहा। 17 दिसंबर 1921 यानि आज ही के दिन हरिदेव देव जोशी का जन्म हुआ था। राजनीति से पहले वे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे। राजस्थान में बांसवाड़ा के पास एक गांव खांडू में हुआ था।

एक हाथ कटवाना पड़ा था

haridev-joshi

बचपन में करीब 10 साल की उम्र में हरिदेव जोशी का हाथ टूट गया था। घरवालों ने देशी इलाज करवाया। घरेलू इलाज काम नहीं कर सका। हालत बिगड़ने पर जब डॉक्टर के पास लेकर गए तो सामने आया कि जहर फैल गया है हाथ काटना ही पड़ेगा और फिर उनका एक हाथ काट दिया गया।

पढ़ाई जारी रखी

कुछ था हरिदेव जोशी में तभी वे अपने आदिवासी इलाके में सामाजिक काम हमेशा करते रहे। ये आजादी से पहले की बात थी। स्वतंत्रता सेनानी थे। जेल भी गए। अपनी पढ़ाई का साथ नहीं छोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वे जुड़े रहे। स्वतंत्रता के बाद वे कांग्रेस संगठन से जुड़े।

ऐसे बने मुख्यमंत्री

सबसे पहले हरिदेव जोशी को आजादी के बाद 1950 में वे राजस्थान के प्रदेश महासचिव बने। जिसके बाद हरिदेव ने डुंगरपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीता भी। फिर लगातार 10 बार विधायक रहे। 1965 में उन्हें पहली बार मंत्रीमंडल में शामिल हुए।

haridev-joshi

उस वक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री हुआ करते थे बरकतुल्लाह खान। 1971 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। जब तत्कालीन मंत्री हरिदेव जोशी को उनकी जगह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में विधायक दल की मीटिंग में वोटिंग के जरिए उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। उसके बाद एक बार फिर वे 1985 में राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। तीसरी बार वे कम समय के लिए मुख्यमंत्री  4 दिसंबर 1989 को वे मुख्यमंत्री के पद पर रहे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago