अन्य

कोरोना वायरस: रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

देश के कई राज्यों के साथ ही राजस्थान में भी कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण लोगों में डर बना हुआ है। इसी बीच एक अच्छी खबर भी आई है। दरसअल, राजस्थान रैपिड किट के जरिए लोगों की टेस्टिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की ओर से जारी सूचना में बताया कि जयपुर में रैपिड किट के जरिए कोरोना टेस्टिंग की शुरुआत की चुकी है। आगामी दिनों में इसके जरिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग की जाएगी।

6 करोड़ लोगों का कोरोना सर्वे का दावा

इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया था कि राजस्थान ऐसा पहला राज्य है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना की टेस्टिंग हुई है। उनके मुताबिक, यह आंकड़ा 40 हजार के पार है। वहीं, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का कहना है कि राजस्थान 6 करोड़ लोगों का कोरोना के लिए सर्वे भी कर चुका है।

जानकारी के अनुसार, रैपिड किट के जरिए पहले दिन 62 लोगों की टेस्टिंग की गई, जिसमें सभी के टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सरकार की रणनीति है कि कैसे भी जल्द से जल्द प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को रोका जाएं।

Read More: पैरासीटामॉल दवा को लेकर केंद्र सरकार ने लिया यह निर्णय

सबसे पहले यह तय किया गया है कि ऐसे लोगों की टेस्टिंग का काम किया जाए, जो आवश्यक सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें किराना व्यवसायी और सब्जी वेंडर जैसे लोग शामिल हैं, जो सीधे तौर पर कई लोगों के संपर्क में आते हैं। रैपिड टेस्टिंग के डेटा कलेक्शन के लिए राजस्थान सरकार की ओर से एक ऐप भी डवलप किया गया है, जिससे लोगों का डेटा तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago