ये हुआ था

इसी शो मैन की चाहत थी मंदाकिनी को उस सफेद साड़ी में देखना , जानिए क्या थी वजह

बॉलीवुड से ऐसे तो कई महान कलाकार निकले हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन इस इंडस्ट्री को दे दिया और उनके जाने के बाद भी उनके योगदान को कोई नहीं भुला पाया है। बॉलीवुड के ‘शो मैन’ का सफर भी कुछ ऐसा ही रहा है। इस इंडस्ट्री के लिए दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर राज कपूर वो नाम है जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक अलग पहचान दी। राज कपूर का आज ही के दिन यानी 14 दिसंबर, 1924 को पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था।

बता दें कि राज कपूर का पूरा नाम ‘रणबीर राज कपूर’ था। उन्होनें एक ऐसे परिवार में जन्म लिया, जिनका बॉलीवुड में काफी नाम था। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में जिन ऊंचाइयों को छुआ, वो उनकी मेहनत और काबिलियत का ही नतीजा है। राज कपूर की स्कूली शिक्षा देहरादून में हुई, लेकिन उनका पढ़ाई में कभी मन नहीं लगा और 10वीं क्लास में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। आइए जानते हैं बॉलीवुड के इस महान कलाकार के फिल्मी सफर से जुड़ी कुछ खास बातें :

प्रोडक्शन कंपनी में किया स्पॉटबॉय का काम

राज कपूर ने अपने कॅरियर की शुरुआत मात्र 17 साल की उम्र में ‘रंजीत मूवीकॉम’ और ‘बॉम्बे टॉकीज’ फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में एक स्पॉटबॉय के रूप में की थी। उन्होंने अपने अभिनय का सफर पृथ्वीराज थिएटर से ही शुरू किया था। साल 1935 में मात्र 10 साल की उम्र में फिल्म ‘इंकलाब’ में उन्होंने एक छोटा सा रोल किया। उसके 12 साल बाद राज कपूर ने मशहूर अदाकारा मधुबाला के साथ फिल्म ‘नीलकमल’ में लीड रोल करने का मौका मिला था।

जब राज कपूर को पड़ा था चांटा..

निर्देशक केदार शर्मा की एक फिल्म में ‘क्लैपर बॉय’ के तौर पर काम करते हुए राज कपूर ने एक बार इतनी जोर से क्लैप किया कि एक्टर की नकली दाड़ी ही क्लैप में फंसकर बाहर आ गई। इस पर केदार शर्मा ने गुस्से में आकर राज कपूर को जोरदार चांटा लगा दिया था। हालांकि आगे चलकर केदार ने ही अपनी फिल्म ‘नीलकमल’ में राजकपूर को बतौर नायक लिया था। इसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया, जो आज भी लोगों के ज़हन में ताज़ा हैं।

सफेद साड़ी से था बेहद लगाव

राज कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा यह भी है कि उन्हें सफेद साड़ी बहुत पसंद थी। उन्होंने बचपन में एक महिला को सफेद साड़ी में देखा था, जिस पर उनका दिल आ गया था। उस दिन के बाद से राज कपूर के लिए सफेद साड़ी इतनी खास हो गई कि उन्होंने अपनी फिल्मों की सारी हीरोइनों- नरगिस, पद्मिनी, वैजयंतीमाला, जीनत अमान और मंदाकिनी को सफेद साड़ी ही पहनाई। यहां तक कि उनकी पत्नी कृष्णा भी हमेशा सफेद साड़ी ही पहना करती थीं।

इन सम्मानों से नवाजा गया

भारत सरकार ने राज कपूर को मनोरंजन जगत में उनके योगदान के लिए 1971 में ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित किया था। साल 1987 में उन्हें सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ मिला। फिल्म ‘अनाड़ी’ और ‘जिस देश में गंगा बहती है’ के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी राज कपूर ने जीता। इसके अलावा 1965 में ‘संगम’, 1970 में ‘मेरा नाम जोकर’ और 1983 में ‘प्रेम रोग’ के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

और वो कह चले अलविदा :

‘शोमैन’ राज कपूर को एक अवॉर्ड समारोह के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह करीब एक महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। आखिरकार 2 जून 1988 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वो भले ही आज हम सब के बीच ना हों, पर उनके निभाए किरदार, उनकी बातें हमेशा सभी के दिल में जिंदा रहेंगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago