गरम मसाला

होटल मैरिएट में दो केलों का बिल इतना, राहुल बोस भी हो गए हैरान

बॉलीवुड स्टार्स को अमूमन शूटिंग के सिलसिले मे मुम्बई से बाहर रहना पड़ता है। जिस भी शहर में स्टार्स शूटिंग कर रहे होते हैं, उन्हें वहां के सबसे अच्छे होटल में रूकवाया जाता है। बड़े होटल में रहने वाले स्टार्स जब आम आदमी की तरह अपना दर्द बयां करें तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही राहुल बोस के साथ हुआ। दरअसल राहुल इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ में हैं। चंडीगढ़ में वे होटल मैरिएट में ठहरे हुए हैं। इस होटल में हाल ही उन्होंने वर्कआउट करने के बाद दो केले आॅर्डर किए। जब केले उनके पास पहुंचे तो उनके साथ एक बिल था और बिल में केले रेट थी 442 रुपए।


यह रेट देखकर आम आदमी तो चौंकता ही, राहुल भी चौंक गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि दो केले इतने महंगे भी हो सकते हैं। राहुल ने राहुल बोस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, वीडियो में वो बता रहे हैं कि कौन कहता है कि फल आपकी जिंदगी के लिए नुकसानदायक नहीं हैं? मैं शूटिंग की वजह से फाइव स्टार होटल में ठहरा हुआ था। यहां वर्कआउट के बाद मैंने खाने के लिए दो केले ऑर्डर करे। केले के साथ एक बिल भी सामने आया, जिसमें दो केले पर जीएसटी लगाते हुए ब‍िल बना 442 रुपए।

गौरतलब है कि अमूमन केला 25 से 30 रुपए किलो या दर्जन मिल जाता है। लेकिन होटल में किसी हिसाब से दो केले आए यह तो होटल स्टाफ ही बता सकता है। खैर, राहुल बोस ने इस पर नाराजगी ज़ाहिर की है। साथ ही लोगों को एक चर्चा का विषय भी दे दिया है। लोग राहुल के मैसेज के साथ होटल मैरिएट का मजाक बना रहे हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago