गरम मसाला

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर यह कहती हैं राधिका आप्टे

पिछले कुछ समय में राधिका आप्टे ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। बोल्ड किरदारों के साथ—साथ उनके अभिनय को भी लोगों ने काफी सराहा है। राधिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो राधिका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप मैंटेन करती हैं। दरअसल उनके हसबैंड लंदन रहते हैं और वर्क कमिटमेंट्स के कारण राधिका मुम्बई में रहती हैं। राधिका के हसबैंड बेनेडिक्ट टेलर म्यूजिशियन हैं। दोनों ने 2012 में शादी की थी।

अपने इस खुबसूरत रिलेशनशिप को राधिका किस तरह बनाए रखती हैं, इस बारे में राधिका का कहना है, ‘ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए दोनों तरफ से प्रयास करने होते हैं। मेरी और बेनेडिक्ट की कोशिश रहती है कि हम कम से कम महीने में एक बार जरूर मिले ताकि हमारा रिलेशन रिफ्रेश रह सके। जब लंदन में ही कहीं शूटिंग कर रही होती हूं तो हमें मिलने का मौका मिल जाता है।’

घर पर कमी तो लगती है लेकिन…


जब वे शूटिंग के बाद घर लौटती हैं और हसबैंड नहीं होते तो क्या उन्हें अजीब नहीं लगता? इस सवाल के जवाब में राधिका का कहना है, ‘हां, यह सही है कि जब हम काम के बाद घर लौटते हैं तो चाहते हैं कि हमारे अपने घर पर मौजूद हों, जिनके साथ हम दिन भर की बातें कर सकें। लेकिन अब मुझे टाइम के साथ इसकी आदत हो गई है। मैंने खुद को इसी अनुरूप ढाल लिया है। हम ​फोन के जरिए एक दूसरे के सम्पर्क में रहते हैं।’

नहीं चाहती थी कि हसबैंड अपने काम से दूर हों


राधिका बताती हैं कि जब मैं और बेनेडिक्ट डेट कर रहे थे तो वे अपना काम छोड़कर मेरे पास आ गए थे ताकि हम साथ टाइम स्पेंड कर सकें। लेकिन शादी के बाद मैं नहीं चाहती भी कि हसबैंड अपने काम से दूर हो जाएं। साथ ही मैं अपने काम से भी बेहद प्यार करती हूं इसलिए हमने अपने काम के साथ रिश्ते को बनाए रखने की कोशिश की और हम इसमें सफल भी रहे हैं। हम दोनों ही एक दूसरे के काम को तवज्जो देते हैं, जो हम दोनों की खुशियों का एक बड़ा कारण है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago