बॉलीवुड

Pulwama Terror Attack: इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ का पुराना रिश्ता है भारतीय आर्मी से

देश पर हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले से लोगों का गुस्सा उबल रहा है क्योंकि इस आत्मघाती हमले में देश ने 40 से अधिक जवान खो दिए हैं, जबकि इतने ही ज़ख़्मी हैं। यह हमला जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफ़िले पर हुआ। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में ऐसा हमला कई साल बाद हुआ है। उरी अटैक से भी बड़ा आतंकी हमला है पुलवामा अटैक।

देश में उमड़ते आक्रोश को हर क्षेत्र में देखा जा सकता है और आक्रोशित हो क्यों नहीं आखिर देश के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए हैं। यह हमला कभी नहीं भूलाया जाने वाला है और उन आतंकियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता जो मानव सभ्यता पर कंलक है।
राजनीति से लेकर खेल और बॉलीवुड तक सभी की संवेदना शहीदों के परिवारों के साथ है। अब तक तमाम कलाकारों और फ़िल्मकारों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया के ज़रिए सामने आ चुकी हैं। उनकी संवेदना शहीदों व घायल जवानों के साथ है।

देश के जवानों पर हुए दिल दहला देने वाली इस घटना पर कुछ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दुख इस जाहिर किया है क्योंकि उनकी पृष्ठभूमि आर्मी रही है या जो किसी ऐसे परिवार से आती हैं, जिनका कोई सदस्य आर्मी में रह चुका है।

जिनमें प्रमुख हैं —

प्रियंका चोपड़ा के पिता स्वर्गीय डॉ. अशोक चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर रहे थे। इस कारण प्रियंका ने भारतीय फौज को नज़दीक से देखा है। प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं। पुलवामा अटैक के कुछ घंटे बाद ही प्रियंका ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की।
प्रियंका ने लिखा- ”पुलवामा में हमले से पूरी तरह सदमे में हूं। नफ़रत कभी जवाब नहीं हो सकता। शहीद जवानों के परिवारों और ज़ख़्मी सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को ईश्वर शक्ति दे।”

अनुष्का शर्मा

 

अनुष्का शर्मा का बचपन भी सैनिक स्कूलों और वहीं के माहौल में बीता है क्योंकि उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा आर्मी अफ़सर थे। अनुष्का ने इस हमले की निंदा करते हुए लिखा है- ‘पुलवामा में हुए हमारे बहादुर सीआरपीएफ के जवानों पर हमले की ख़बर पढ़ना बहुत दर्दनाक है। हमारे शहीदों जवानों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’

प्रीति ज़िंटा

प्रीति ज़िंटा के परिवार में पहले पिता और अब भाई सेना से जुड़े है। उनके पिता दुर्गानंद ज़िंटा आर्मी अफ़सर थे। जब प्रीति 13 साल की थीं, उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी। उसके बाद उनका बड़ा भाई दीपांकर आर्मी के कमीशंड अफ़सर हैं। प्रीति ने 14 फरवरी को ब्लैक डे करार देते हुए लिखा है- जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हमले की ख़बर सुनकर आक्रोशित, सदमे में और दुखी हूं। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति मेरी दिली संवेदनाएं और दुआएं। जो घायल हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने भी देश के जवानों के शहीद होने पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उनके पिता कमांडर प्रदीप सिंह धूपिया भारतीय नेवी में अफ़सर थे। इसीलिए नेहा का भी सेना से पुराना रिश्ता है। पुलवामा अटैक से व्यथित नेहा ने लिखा है- हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हमले की ख़बर से बेहद गुस्से में हूं और दुख भी हो रहा है। यह सुनकर और भी अफ़सोस होता है कि ये सभी जवान छुट्टी से लौट रहे थे और ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। उन्हें पता भी नहीं होगा कि इस तरह अंत समय आएगा। हमारे शहीदों के लिए प्रार्थनाएं और परिवारों के लिए सांत्वना।

गुल पनाग

 

ऐसी कुछ संवेदना गुल पनाग ने व्यक्त की है। गुल पनाग के पिता लेफ्टिनेंट जनरल पनाग भारतीय सेना में थे, जिसकी वजह से गुल ने देशभर में बचपन बिताया है। पुलवामा अटैक पर गुल लिखती हैं- पुलवामा की दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। जो लोग इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, हमें ढूंढकर उनका शिकार करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि तगड़ा जवाब दिया जाए। परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं।

निमरत कौर

निमरत कौर का परिवार भी देश के लिए कुर्बानियां दे चुका है। निमरत का बैकग्राउंड भी आर्मी से है, मगर उनकी कहानी दर्दनाक है। निमरत के पिता मेजर भूपिंदर सिंह भारतीय सेना में अफ़सर थे। 44 साल की उम्र में कश्मीर में आतंकियों ने उनका अपहरण करके हत्या कर दी थी। निमरत ने पुलवामा अटैक पर बस इतना लिखा- पुलवामा घटना को सुनकर हिल गयी हूं। कुछ कहने के लिए शब्द नहीं मिल रहे।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago