हलचल

मुझे शोले फिल्म के “असरानी” जैसे लगते हैं प्रधानमंत्री मोदी : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की कमान संभालने के बाद ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। अपने हटके चुनावी प्रचार के कारण प्रियंका को मीडिया की सुर्खियों में जगह मिल रही है। कभी प्रियंका मंच से लोगों के बीच चली जाती है तो कभी मोदी-मोदी नारे लगाते लोगों से हाथ मिलाकर आती है।

कभी मदारियाों के सांप से खेलने लग जाती है तो हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक नई संज्ञा वो अपनी रैली में देती है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को “दुनिया का सबसे बड़ा एक्टर” बताने के बाद प्रियंका ने एक बार फिर उन पर हमला करने के लिए एक और बॉलीवुड स्टार को चुना।

हाल में अपनी रैली के दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी की तुलना बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म “शोले” के एक किरदार से की। प्रियंका ने मोदी को एक्टर असरानी जैसा बताया।

शोले में असरानी जेलर के किरदार में थे

फिल्म में, असरानी ने जेलर का किरदार निभाया था जो एक कॉमिक किरदार है। असरानी का डायलॉग “हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं” इस फिल्म के बाद काफी हिट हुआ था।

प्रियंका गांधी ने तुलना करते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लोगों से पूछा: “क्या आपने शोले फिल्म और उसमें असरानी का किरदार देखा है”? जिस तरह फिल्म में वो हमेशा हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं कहते हैं उसी तरह से मोदी जी जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के काम के बारे में बात करते हैं। बस वे पिछले कुछ सालों में किए गए अपने काम के बारे में बात नहीं करते हैं।

हम जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों में अक्सर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतीक और कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा है। राजस्थान की एक रैली में उन्होंने कहा था, “जो लोग गुलाब पहनकर घूमते थे, उन्हें बगीचों का पता था, लेकिन किसानों या खेती के बारे में वे नहीं जानते थे, जिसके कारण आज किसान परेशान है”।

इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में अक्सर राजीव गांधी का भी जिक्र किया है। कुछ दिनों पर मोदी ने राजीव गांधी को “भ्रष्टचारी नंबर एक” बताते हुए नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विराट को अपनी पर्सनल टैक्सी के रूप में उपयोग करने के आरोप लगाए। वहीं राजीव गांधी के नाम पर अंतिम दौर का चुनाव लड़ने के लिए भी कांग्रेस को चुनौती दी।

इसके बाद प्रियंका गांधी ने उनकी इस चुनौती का जवाब देते हुए कहा था, “दिल्ली की एक लड़की खुलेआम आपको चुनौती दे रही है। नोटबंदी, जीएसटी, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को मिले अधूरे वादों पर अंतिम दो चरणों का चुनाव लड़ें।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 6 चरणों में चुनाव हुए हैं। राज्य में 19 मई को सातवें चरण में आखिरी कुछ सीटों पर मतदान होगा। 23 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago