हलचल

“प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है”….क्या वाकई ऐसा है?

जिस किसी ने भी भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को देखा है वो आज उनकी पोती और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी में हर वो समानता तलाश सकता है जो इंदिरा को इंदिरा बनाती थी। प्रियंका गांधी में राजनीतिक, व्यक्तिगत, सामाजिक तौर पर हर वो खूबी जो एक समय में भारत की करीब 90 प्रतिशत आबादी इंदिरा में देखती थी।

छोटे घुंघराले बाल, सूती साड़ी पहने प्रियंका में कई मौकों पर इंदिरा का अक्स दिखाई पड़ता है। कांग्रेस में प्रियंका को अहम जिम्मेदारी देने के बाद से ही कांग्रेस समर्थकों का जोश देखने लायक है तभी कांग्रेस की इन दिनों होने वाली चुनावी रैलियों में आपको “इंदिरा गांधी जिंदाबाद”, “प्रियंका नहीं यह आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है” जैसे नारे सुनने को मिलेंगे।

कुछ ऐसी विशेषताएं हम यहां आपको बताने जा रहे हैं जिनकी बदौलत लोग आज अपने समय की एक ताकतवर नेता की छवि प्रियंका में देखते हैं।

लोगों से अपील करने का अंदाज

इंदिरा गांधी का करिश्मा कुछ ऐसा था कि वह एक ही इशारे में या कुछ ऐसे शब्द का इस्तेमाल करती थी कि बड़ी संख्या में लोगों तक बात पहुंच जाती थी। प्रियंका गांधी को भी यह खूबी अपनी दादी से विरासत में मिली है। उनकी लोकप्रियता ने दूर-दूर से भीड़ को आकर्षित किया क्योंकि चुनाव से पहले भी काफी बार अपनी मां और भाई राहुल गांधी के साथ रायबरेली और अमेठी के अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाती रही हैं।

लोगों से व्यवहार

इंदिरा गांधी हमेशा से बड़े कदमों के साथ चलती थी। उनका व्यवहार और आचरण कुछ ऐसा था कि वो आम आदमी के साथ बहुत जल्दी जुड़ जाती थी। आज रैलियों में जब लोग प्रियंका गांधी को बोलते और लोगों से मिलते हुए सुनते हैं तो वह ईमानदारी की झलत दिखाई पड़ती है।

भाषण देने का तरीका

इंदिरा गांधी का भाषण एकदम स्वाभाविक लगता था। प्रियंका भी हाल में दिए भाषणों में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं जो काफी प्रभावी हैं। गांधीवादी पृष्ठभूमि से आने वाले परिवार के बच्चों में इस अंदाज की उम्मीद कम होती है लेकिन प्रियंका ने अपने लहजे को हर बार निखारा है। आम लोगों का कहना है कि आज भी उनकी दादी की तरह उन्हें प्रियंका गांधी से बात करना एकदम आसान लगता है।

चार्म और स्माइल

प्रियंका गांधी एक नेता होने के साथ-साथ एक प्यार करने वाली मां, पत्नी, बहन और बेटी है जिनकी वजह से उनकी खूबसूरती में रोज इजाफा होता है। उनकी मनमोहक हंसी में एक मजबूत महिला की चमक है। इंदिरा गांधी की ही तरह, प्रियंका में लोगों को आकर्षित करने के लिए वो सभी खासियत है।

लाइफस्टाइल

प्रियंका गांधी के घुंघराले बाल, चलने का अंदाज, सूती साड़ियों की पसंद होने के साथ-साथ आनुवांशिक तौर पर भी वो सभी समानताएं हैं जो इंदिरा गांधी की लाइफस्टाइस से मेल खाती है।

जन्मजात नेता

इंदिरा गांधी के करीबी सहायक और दिग्गज कांग्रेसी नेता एमएल फोतेदार ने हाल में अपनी किताब में लिखा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उस समय इंदिरा गांधी ने अपनी पोती के अंदर अपनी परछाई देखी थी। उन्हें विश्वास हो गया कि भविष्य में एक महान नेता बनने के लिए उनके पास वो सब चीजें हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago