बॉलीवुड

आखिर क्यों जिमी फेलन के चैट शो पर फूट-फूटकर रो पड़ी प्रियंका चोपड़ा?

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ ने दस्तक दी। इस फिल्म को मारग्रिटा विद ए स्ट्रॉ की डायरेक्टर सोनाली बोस ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। लगभग तीन साल बाद प्रियंका ने फिल्म स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की है। अपनी इस कमबैक फिल्म को लेकर प्रियंका काफी जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं।

फिल्म के प्रमोशन के लिए हालिया प्रियंका चोपड़ा जिमी फेलन के चैट शो पर पहुंची। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका सुबक सुबक कर रोते हुए नजर आ रही हैं। आखिर शो के दौरान ऐसा क्या हुआ कि प्रिंयका ने आंसूओं की छड़ी लगा दी। तो चलिए आपको बताते हैं प्रियंका अपने आंसू ना रोक सकी।

इस वजह से रो पड़ी प्रियंका चोपड़ा

दरअसल शो के एक सेगमेंट में प्रिंयका चोपड़ा सीन इवान्स के यू-ट्यूब वेब शो हॉट वन्स का स्पाइसी चैलेंज करती नजर आई। जिसमें उन्हें जिमी के सवालों का जवाब तीखा चिकन विंग्स खाकर देना था। शो में प्रियंका और जिमी ने चिली सॉस वाले चिकन विंग्स खाते हुए शॉन एवंस के साथ बातचीत की। ये हॉट विंग्स कितने स्पाइसी थे इसका पता प्रियंका के चेहरे पर साफ देखने को मिल रहा था। शुरुआत के तीन पीस खाते हुए प्रिंयका बिल्कुल नॉर्मल थी मगर आखिरी पीस खाते हुए प्रिंयका की हालत इतनी खराब हो गई वे रो पड़ी।

ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बनी स्काई इज पिंक

प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म स्काई इज पिंक कई मायनों में बेहद खास फिल्म रही है। आपको जानकर हैरानी होगी मगर यह फिल्म बॉलीवुड की पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसका प्रमोशन जिमी फेलन के चैट शो पर हुआ है। यही नहीं ऐसा करने वाली प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।

यहां देखें वीडियो…

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago