गरम मसाला

बेबी बंप के साथ समीरा का अंडर वॉटर फोटोशूट हो रहा वायरल

समीरा रेड्डी को कुछ दिनों पहले ट्रोलर्स ने उनके एक फोटोशूट के लिए ट्रोल किया था जिसमें वे बेबी बंप के साथ नज़र आ रही थीं। उनके फोटोज पर कई लोगों ने बुरे कमेंट्स किए थे लेकिन समीरा इस बात की परवाह नहीं करतीं। समीरा अपना यह पीरियड एंजॉय करना चाहती हैं और उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में वे कह चुकी हैं कि हर कोई प्रेगनेंसी में करीना कपूर जैसा नहीं लग सकता लेकिन मुझे अपने ​प्रजेंट फिगर से कोई प्रॉब्लम नहीं है तो लोगों को क्या दिक्कत है।

अब एक बार समीरा लोगों की नज़रों में हैं। इस बार फिर से उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोज खिंचवाए हैं लेकिन इस बार खास बात यह है कि उन्होंने यह शूट अंडर वॉटर करवाया है। अपने इस शूट की फोटोज समीरा ने सोशल साइट पर शेयर की हैं जो वायरल हो चुकी हैं। समीरा ने बिकिनी पहनकर बोल्ड पोज दिए हैं जिसमें वे काफी डिफरेंट लग रही हैं।

फोटोज शेयर करते हुए समीरा ने लिखा ‘मैं अपने प्रेग्नेंसी के 9 वें महीने में बंप की सुंदरता का जश्न मनाना चाहती थी। एक ऐसे समय में जब हम सबसे कमजोर, थके हुए, डरे हुए, उत्साहित और सबसे सुंदर महसूस करते हैं। मैं इसे आप लोगों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं और मुझे पता है कि सकारात्मकता फील होगी।क्योंकि हम सभी अपने जीवन के विभिन्न फेज में यूनिक साइज में होते हैं। हमें हर स्तर पर खुद को प्यार और स्वीकार करने की आवश्यकता है। #imperfectlyperfect. @luminousdeep आप बेहद शानदार हैं और आप सुपर प्रतिभाशाली हैं! धन्यवाद।’

गौरतलब है कि समीरा जुलाई में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले उनका एक बेटा है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago