रिश्ते

पार्टनर से लड़ाई होने पर इतने घंटे बिल्कुल बात ना करें, सब कुछ ठीक हो जाएगा !

कभी-कभी हम किसी स्थिति पर उस समय कुछ सोच नहीं पाते हैं और बाद में पछतावा करते हैं जब हमें एहसास होता है कि हम इसे बेहतर तरीके से संभाल सकते थे। क्या यह आपके साथ नहीं होता है? ठीक ऐसा ही दो रिश्तों में होता है, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आप ऐसी समस्या को किस तरह संभालते हैं।

आज हम आपको 72-घंटे के नियम के बारे में बता रहे हैं जो शायद आपने पहली बार सुना होगा। इस नियम को अपनाकर आप अपने रिश्ते में आने वाली किसी भी समस्या को बड़ी ही आसानी से हल कर सकते हैं।

क्या है 72 आवर रूल?

यह नियम बेहद सरल है। जब भी कोई बात आपको परेशान करती है या किसी की हरकतें या शब्द आपको दुखी करते हैं, तो तुरंत उसे अपनी फीलिंग दिखाने के बजाय आपको पहले 72 घंटे तक इंतजार करना चाहिए। सरल शब्दों में कहें तो, आप तुरंत दी जाने वाली किसी भी प्रतिक्रिया से बचें और अपने आप को 72 घंटे का समय दें।

यह क्या काम करेगा?

72 घंटों के इंतजार के बाद आप बिना गुस्से के तार्किक रूप से हर जवाब दे सकते हैं। आपको हर सवाल का जवाब पता करने के लिए जरूरी समय मिल जाता है।

खुद से पूछें, क्या 72 घंटे बाद सब कुछ सही होगा ?

क्या आपके पार्टनर ने कभी कुछ ऐसा कहा जिसने आपको परेशान किया हो । खुद से पूछे कि क्या 72 घंटों बाद सब सही होगा? यदि आपका उत्तर ‘हां’ है, तो सही समय आने का इंतजार करें जब आप दोनों बेहतर मूड में हों, तो इस बारे में बात करें।

वैज्ञानिक कहते हैं कि इस समय के दौरान हमें सही शब्दों को चुनने में मदद मिलती है। हम सामने वाले को दोष देने के बजाय अपनी गलतियां मानने के लिए भी राजी होते हैं।

अगर आप रिश्तों को एक झटके में तोड़ना पसंद करते हैं तो अलग बात है, वरना हमारा दावा है कि यह नियम आपके बहुत काम आ सकता है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago