ये हुआ था

सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ : जिसकी कविताओं को समझना हर किसी के बस की बात नहीं !

हिंदी साहित्य में कई अंदाज में और अनेकों तरीकों से कविताएं लिखी जाती है। ऐसा ही एक अंदाज इसमें खड़ी बोली का है जिसको एक समय में साहित्यिक कसौटी पर रचनाकार खरा नहीं मानते थे। लेकिन छायावाद के सबसे प्रमुख स्तंभकार, महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ को खड़ी बोली हिंदी में कविता को ईजाद करने का श्रेय दिया जाता है।

निराला की कविताओं के बाद खड़ी बोली हिंदी में लिखे जाने वाले साहित्य को लोग जानने लगे, उसे प्रतिष्ठा मिलने लगी। निराला ने अपने समय में भाषा के साथ जितने प्रयोग किए उतने किसी भी कवि ने नहीं किए।

छायावाद के समय हुए कवियों की रचनाओं को समझना हर किसी के लिए आसान काम नहीं है। जिस समय छायावाद था उस समय खड़ी बोली की हिंदी कविता के बारे में बहुत कम लोग जानते थे इसलिए उस दौरान कवियों ने खुद शब्द गढ़े जिनका मतलब आज भी ढूंढ़ने पर नहीं मिलता।

निराला की कविता को समझना इतना आसान नहीं

निराला की कविताओं को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि उनका मतलब आसानी से समझ नहीं आता है। हां थोड़ा ध्यान से या शब्दकोश की मदद से पढ़ने पर मतलब निकाला जा सकता है। निराला इसलिए अन्य सभी कवियों से अलग थे क्योंकि वो अपने समय से बहुत आगे थे।

निराला के अंदाज निराले

आज हिंदी कविता में हम जो भी अलग शैली या अंदाज देखते हैं उनकी बुनियाद निराला ही थे। निराला के भाषा के साथ सफल प्रयोग की बदौलत कवि अलग-अलग शैली में कविता करने की जहमत उठाने लगे। वहीं निराला की रचनाओं में उर्दू ग़ज़लों की शैली से लेकर शास्त्रीय और लोकगीतों तक की महक मिल जाती थी।

नारी के असली सौंदर्य को बताया

एक समय था जब कविताओं में नारी का चित्रण हमेशा एक प्रेयसी के रूप में किया जाता था लेकिन निराला ने अपनी कविताओं में नारी के कई आयाम विकसित किए। कभी नारी को निराला ने बेटी के रूप में तो कभी श्रमिक बताया। वहीं निराला की कविताओं में किसानों पर हुए शोषण की चीत्कार भी दिखाई दी।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago