ये हुआ था

‘भोजपुरी के शेक्सपीयर’ भिखारी ठाकुर ने सामाजिक कुरीतियों व बुराइयों के खिलाफ उठाई थी आवाज़

‘भोजपुरी के शेक्सपीयर’ के नाम से मशहूर लोक कलाकार व कवि भिखारी ठाकुर की आज 18 दिसंबर को 136वीं जयंती है। उनका जन्म वर्ष 1887 में बिहार के सारण जिले में छपरा के पास कुतुबपुर दियारा गांव में एक निम्नवर्गीय नाई परिवार में हुआ था। भिखारी ने पिछड़ती जा रही भोजपुरी संस्कृति को नया जीवन देने का काम किया। सिर्फ इतना ही नहीं वह भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार होने के साथ ही रंगकर्मी, लोक जागरण के सन्देश वाहक, नारी विमर्श व दलित विमर्श के उद्घोषक, लोक गीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक भी रहे। इस ख़ास अवसर पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

सामाजिक कुरीतियों पर नाटकों द्वारा किया प्रहार

भिखारी ठाकुर की रचनाएं सबसे अलग और बेहद खास हुआ करती थीं। वो भोजपुरी संस्कृति को सामाजिक सरोकारों के साथ कुछ इस तरह पिरोया करते थे कि अभिव्यक्ति की वो शैली ‘भिखारी शैली’ ही कहलाई जाने लगी। आज भी सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए जब कभी ठाकुर के नाटकों की गूंज सुनाई पड़ती है, लोगों के मन में एक अलग ही आग उठने लगती है, जो शायद हर किसी के मन में नए बदलाव की आशा भरती है। साहस को अपना कर आगे चलने के लिए प्रेरित करती है।

गवना कराइ सैंया घर बइठवले से,
अपने लोभइले परदेस रे बिदेसिया।।
चढ़ली जवनियाँ बैरन भइली हमरी रे,
के मोरा हरिहें कलेस रे बिदेसिया।

यानी गौना कराकर सैयां मुझे घर बिठाकर पैसे के लोभ में परदेस चले गए हैं.. मेरी चढ़ती जवानी मेरी दुश्मन बन गई है… नवोढ़ा पूछती है, भरी जवानी में मुझे घर में छोड़कर विदेश जा बसे परदेसी, आखिर मेरा दर्द कौन दूर करेगा…

नाटकों के माध्यम से सामाजिक सुधार की दिशा में पहल की

कवि भिखारी ठाकुर लोक कलाकार ही नहीं थे, बल्कि वो जीवन भर सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों के खिलाफ कई स्तरों पर जूझते रहे। उनके निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘बिदेसिया’ आज भी लाखों-करोड़ों दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। वहीं उनके कई भोजपुरी नाटकों जैसे ‘बेटी बेचवा’, ‘गबर घिचोर’, ‘बेटी वियोग’ का आज भी मंचन होता रहता है। इन नाटकों और फिल्मों के माध्यम से भिखारी ठाकुर ने सामाजिक सुधार की दिशा में अदभुत पहल की थी।

फिल्म बिदेसिया की ये दो पंक्तियां भोजपुरी लोगों के बीच मुहावरे की तरह आज भी गूंजती हैं: 

“हंसि हंसि पनवा खीऔले बेईमनवा कि अपना बसे रे परदेश,

कोरी रे चुनरिया में दगिया लगाई गइले, मारी रे करेजवा में ठेस!”

कवि भिखारी ठाकुर के व्यक्तित्व में कई आश्चर्यजनक विशेषताएं थी। मात्र अक्षर ज्ञान के बावजूद पूरा रामचरित मानस उन्हें कंठस्थ था। शुरुआती जीवन में वह रोजी-रोटी के लिए अपना घर छोडकर खड़गपुर चले गए थे। करीब तीस वर्षों तक वो पारंपरिक पेशे से जुड़े रहे और फिर अपने गांव लौटे तो लोक कलाकारों की एक नृत्य मंडली बनाई, जिनके साथ मिलकर वो रामलीला करने लगे। वहीं कई स्तरों पर कला-साधना करने के साथ ही वो भोजपुरी साहित्य की रचना में भी लगे रहे।

भोजपुरी में दो दर्जन से ज्यादा किताबें लिखी

भिखारी ठाकुर ने कुल 29 पुस्तकें लिखीं। वह भोजपुरी साहित्य और संस्कृति के समर्थ प्रचारक व संवाहक बने। उनके सभी नाटकों में बदलाव को दिशा देने वाले एक सामाजिक चिंतक की व्यथा साफ दिखती है। वह अक्सर अपने नाटकों में सूत्रधार बनते और अपनी बात बड़े चुटीले अंदाज़ में कह जाते थे। भारत सरकार ने उन्हें उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। 10 जुलाई 1971 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Read: बचपन से ही बड़ा आदमी बनने का सपने देखा करते थे सुप्रसिद्ध उपन्यासकार उपेन्द्रनाथ ‘अश्क’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago