ताजा-खबरें

पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित, लॉकडाउन बढ़ने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी ​ट्वीट में दी गई है। माना जा रहा है कि पीएम कल लॉकडाउन बढाए जाने की घोषणा कर सकते हैं।

कल लॉकडाउन का है आखिरी दिन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पूर्व में 14 अप्रैल तक 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया था और कल लॉकडाउन का आखिरी दिन है। इधर देश में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढते जा रहे हैं इसलिए पूरी संभावना है कि कल पीएम लॉकडाउन बढाने की घोषणा कर सकते हैं।

पिछले सप्ताह राज्य के मुख्यमंत्रियों से हुई थी चर्चा

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के बढते हुए मामलों को देखते हुए पिछले सप्ताह पीएम मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से महामारी व लॉकडाउन मामले को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी और सुझाव भी मांगे थे। इस दौरान कई राज्यों के सीएम ने पीएम से लॉकडाउन को और बढाए जाने की मांग की थी जिससे महामारी का संक्रमण कम हो सके।

Read More: कोरोना से 2020 में आर्थिक मंदी 1930 की मंदी से ज्यादा होगी भयावह-आईएमएफ चीफ

भारत में कोरोना से अब तक हुई इतनी मौतें

गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना की वजह से लगभग 10 हजार संक्रमित लोगों के मामले सामने आ चुके हैं और तीन सौ से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। भारत में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम अभी नहीं ले रहा है और मामले बढते ही जा रहे हैं इसलिए ऐसी स्थिति में लॉकडाउन बढाना ही एकमात्र उपाय जरूरी हो गया है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago