हलचल

केंद्रीय बजट से पहले 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

केंद्रीय बजट 2020-21 से पहले 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण ये सर्वदलीय बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। संसदीय कार्यमंत्री जोशी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें सरकार विधायी कामकाज की रूपरेखा पेश करेगी और विपक्ष के सुझावों को भी सुनेगी। इसके अलावा नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए ) भी 30 जनवरी को बैठक करेगा।

दो हिस्सों में आठ अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र

लोकसभा सचिवालय की जानकारी के अनुसार, दो हिस्सों में चलने वाला बजट सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे पेश किया जाएगा। संसद की स्थायी समिति को विभिन्न मंत्रालयों-विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करना सुगम बनाने के लिये 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित कर दिया जाएगा और आठ मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी।

दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग पालियों में होगी

पिछले मानसून सत्र की तरह इस बार भी संसद के दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग पालियों में होगी। राज्यसभा दोपहर तब बैठेगी, जबकि लोकसभा की बैठक शाम चार बजे से नौ बजे तक होगी। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य उपायों के तहत यह कदम उठाया गया है। बजट सत्र में प्रश्नकाल होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में दोनों सदन चार-चार घंटे चली थी, ऐसे में समय की कमी के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सका था। इस बार भी संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

शहीद दिवसः देश में 30 जनवरी को रखा जाएगा दो मिनट का मौन, सरकार ने जारी किया आदेश

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago