हलचल

पीएम मोदी ने पंचायती राज दिवस पर सरपंचों से की बात, कोरोना पर भी की चर्चा

दुनिया के कई देशों समेत भारत भी कोरोना वायरस महामारी के संकट से गुजर रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर देश के सरपंचों को बधाई दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे संवाद किया। उन्‍होंने ई स्‍वराज पोर्टल मोबाइल ऐप व स्‍वामित्‍व योजना का शुभारंभ करते हुए सरपंचों को इसकी महत्‍ता बताई। साथ ही कहा कि कोरोना संकट से हमें संदेश मिलता है कि हम आत्‍मनिर्भर बनें। इस दौरान पीएम मोदी ने सरपंचों को दो गज की दूरी का मंत्र भी दिया।

किसान का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है: मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘किसान का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। वो हमारा अन्नदाता है। किसान और पशुपालक साथियों ने लॉकडाउन के समय देश को अनाज, दूध, दही, फल की कमी नहीं होने दी।’ उन्होंने देश के चुनिंदा सरपंचों से बात कर उनसे लॉकडाउन के दौरान परेशानियों के बारे में पूछा साथ ही उन्‍हें भेजी जाने वाली रकम संबंधित सवाल भी किए, जिसका सरपंचों ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उनसे गांवों में सैनिटाइजेशन के इंतजामों के बारे में भी चर्चा की।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरपंचों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की एक सरपंच के साथ बातचीत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर चुटकी भी ली। पीएम मोदी ने बस्ती जिले की नकटी देई बुजुर्ग ग्राम पंचायत की महिला प्रधान वर्षा सिंह के साथ बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधान वर्षा सिंह से कहा कि ये बताइए पहले लोग कहते थे कि दिल्ली यानी केंद्र सरकार से 1 रुपया चलता है तो केवल 15 पैसा ही गांव तक पहुंचता है। आज 1 रुपया निकलता है तो 100 के 100 पैसे लाभार्थी के खाते में जमा हो जाता है।

Read More: कोरोनो संकट के बीच आरबीआई ने किसानों की मदद करने के लिए लिया ये फैसला

पीएम मोदी ने प्रधान वर्षा सिंह से पूछा कि अब जब गांव में लोगों के पास पूरा पैसा पहुंचता है तो कैसा महसूस करते हैं? इस पर प्रधान ने पीएम को जवाब देते हुए कहा कि गांव के लोग बहुत ही संतुष्ट हैं और लोग कहते हैं कि जब से ये सरकार आई है तो तमाम सुविधाएं आसानी से मिल पा रही हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago