फैशन

मॉडलिंग की दुनिया में जबरदस्त छा रही सब्यसाची की ये प्लस साइज मॉडल

मोटापा एक इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। खासतौर पर महिलाओं की अगर बात की जाए तो ये उनके लिए ना सिर्फ एक शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानी भी है। इस बात से हम और आप अच्छे से वाकिफ हैं कि सोसायटी में मोटी लड़कियों को कितनी तौहीन और हीन भावना का शिकार होना पड़ता है। शरीर में जैसे जैसे कपड़े कसते जाते है इनके आत्मविश्वास में कमी आती जाती है।

इसके इतर फैशन की दुनिया में एक नई मुहिम देखने को मिल रही है। जिसका ताजातरीन उदाहरण बॉलीवुड के जाने माने डिजाइनर सब्यसाची के ब्राइडल कलेक्शन में देखने को मिला। हालिया सब्यसाची ने ब्राइडल कलेक्शन की रेंज निकाली है जिसमें इस प्लस साइज मॉडल ने सभी का ध्यान खींच लिया। ये भले ही भारत के लिए नया हो मगर विदेशों में प्लस साइज मॉडलिंग आम बात है।

वो दिन लद गए जब फैशन का पैमाना, पतली और छरहरी काया तक ही सीमित था। इस धारणा को बदलने में भारतीय डिजाइनर भी आगे आए हैं। डिजाइनर रीना ढाका भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जिन्होंने खासतौर पर कुछ समय पहले ही मुंबई में एक फैशन शो रखा। इस फैशन शो की खास बात यह थी कि इस शो में प्लस साइज मॉडल्स का जलवा देखने को मिला। जिसका मकसद मोटी महिलाओं को अपने शरीर को लेकर पॉजिटिव सोच रखनी थी।

मॉडलिंग की दुनिया में प्लस साइज मॉडल्स मोटी महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम भी कर रही हैं। जब कपड़े पहनने का अधिकार सभी को है फिर फैशन की दुनिया में मॉडल का पैमाना सिर्फ पतली महिलाओं तक ही सीमित क्यूं? ये बात भले ही फैशन जगत ने देर से समझी हो कि मॉडल्स भी आम महिलाओं की तरह ही लगनी चाहिए। ताकि मोटी महिलाएं फैशनेबल कपड़े पहनने के प्रति आकर्षित हों। यही वजह है कि फैशन की दुनिया ने अपने दरवाजे प्लस साइज मॉडल्स के लिए खोल दिए हैं। प्लस साइज मॉडल्स ना सिर्फ मोटी लड़कियों के लिए प्रेरणा है बल्कि हैशटैग लवमायसैल्फ यानि बॉडी कैसी भी हो खुद से प्यार करने का सलीका सीखा रहीं हैं।

फैशन की दुनिया में ये बड़ा बदलाव किसी अभियान से कम नहीं है। जो सिर्फ मोटी महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। जो जीरो साइज की कल्पना से परे हकीकत को बयां कर रहा है। ये बेशक एक मुहिम ही है जो लड़कियों को अपने शरीर को लेकर सकारात्मक रहना सीखा रही है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago