राजनीति

तालियां बजवाने और दीये जलवाने से समस्या का नहीं होगा समाधान- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार पुन: कोरोना वायरस मामले पर मोदी सरकार को घेरा है और ट्वीट कर कहा है कि लोगों से ताली बजवाने और दिया जलवाने से इस संकट का समाधान नहीं होगा। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि भारत में कोरोना की पर्याप्त जांच नहीं हो रही हैं।

राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट कर मोदी सरकार की अपील पर पलटवार किया। गांधी ने ट्वीट में आरोप लगाते हुए लिखा है कि देश में कोरोना की पर्याप्त जांच नहीं हो रही हैं। ऐसे संकट में लोगों से तालिंया बजवाने व दिया जलवाने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा।

Read More: मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में यह गलत ट्वीट कर खुद ही घिरे राहुल गांधी

ट्वीट में एक ग्राफ से राहुल ने समझाया ये आंकडा

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर ही तंज कसा है। गांधी ने ट्वीट कर एक ग्राफ भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने प्रमुख देशों और भारत में कोरोना की जांच के आंकड़ों में ​विस्तृत रूप से बताया कि भारत में कोरोना वायरस की पर्याप्त जांच नहीं हो रही है।इसलिए लोगों से तालियां बजवाने और दीये जलवाने से इस संकट का समाधान होने वाला नहीं है।

पीएम मोदी ने की थी ये अपील

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल रविवार रात 9 बजे 9 मिनट का समय निकालकर अपने घरों की बालकनी या दरवाजे पर खडे होकर मोमबत्ती,दिया आदि से रोशनी करने की अपील की है। इस अपील के बाद ही राहुल गांधी ने आज यह पलटवार किया है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago