क्रिकेट

ये रही वो ऑरेंज जर्सी जिस पर कांग्रेस वालों ने हंगामा किया था

वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया की परफॉरमेंस काफी अच्छी चल रही है। अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम ने कुल 6 मुकाबलों में 5 मैचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया सेमीफाइनल पहुंचने के बिल्कुल करीब है। भारत का अगला मुकाबला मेजबान टीम इंग्लैड से रविवार को होगा। दोनों ही टीमों की जर्सी का रंग मिलता-जुलता है, जिसकी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम नए कलेवर के साथ नई जर्सी में उतरने को तैयार है। इस आरेंज जर्सी में टीम इंडिया का फर्स्ट लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

अभी वायरल हुई तस्वीरों में कप्तान विराट कोहली,  महेंद्र सिंह धोनी और उनके अन्य क्रिकेट खिलाडी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम ने नई जर्सी में फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत अपना 7वां मैच खेलेगी। यदि वह यह मैच जीत जाता है तो सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं वर्ल्ड कप की दावेदार टीम मानी जा रही इंग्लैंड अभी तक सिर्फ 8 प्वाइंट के साथ चौथे स्थान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को अभी दो मैच जीतने होंगे।

इंग्लैंड को अभी तक पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामने करना पड़ा। पांचवे स्थान पर बांग्लादेश की टीम है, जबकि पाकिस्तान 6वें स्थान पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका अपना मैच गंवाने के बाद सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम नई जर्सी के साथ क्या विजय रथ जारी रखेगी या फिर इंग्लैंड जीत के साथ अपनी दावेदारी कायम बरकरार रखेगा।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago