कारोबार

फिलीपींस ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों के लिए किया करार

देश में खासकर पिछले एक दशक में रक्षा क्षेत्र में नए रक्षा उपकरणों के विकास में जो सफलता मिली है, उसका फायदा अब मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि, इसमें वर्तमान सरकार की भी अहम भूमिका है। मोदी सरकार ने हाल के वर्षों में देश में बने रक्षा उपकरणों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। इसी के तहत भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल सहित अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए मंगलवार को एक अहम करार किया। भारत इस करार के तहत फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल सहित अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करेगा।

फिलीपींस के रक्षा विभाग ने फेसबुक पोस्ट से पुष्टि की

फिलीपींस की राजधानी मनीला में इस रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान मौजूद फिलीपींस के रक्षा सचिव डेलफिन लोरेंजाना ने कहा कि उनका देश ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा है। हालांकि, इस सौदे पर अब तक भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा विभाग ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अवर रक्षा सचिव रेमुंडो एलिफैंटे और फिलीपींस में भारत के राजदूत शंभू एस कुमारन ने रक्षा खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किए। लोरेंजाना के हवाले से फिलीपींस के एक अखबार स्ट्रेट्स टाइम्स ने कहा, ‘हम ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहे हैं।’

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम में हो रहा है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे पनडुब्बी, पोत, विमान और जमीन कहीं से भी छोड़ा जा सकता है। भारत में रूस के उप राजदूत रोमन बबुश्किन ने पिछले साल 12 नवंबर को एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा था कि भारत और रूस ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को फिलीपींस और अन्य देशों को निर्यात करने की योजना बना रहे हैं।

मोदी कैबिनेट ने आकाश मिसाइल के निर्यात को अनुमति दी, नौ देशों ने खरीदने में दिखाई रुचि

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago