कारोबार

ईपीएफओ की नई सुविधा के तहत कहीं से भी पीएफ दावों का हो सकेगा निपटारा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत कर दी है। ईपीएफओ ने कई स्थानों से दावों के निपटान की सुविधा यानी मल्टी लोकेशन क्लेम सेटलमेंट सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही दावा निपटान के लिए भौगोलिक क्षेत्राधिकार की मौजूदा व्यवस्था को बदल दिया गया है। बता दें कि इसके जरिए किसी भी तरह के ऑनलाइन क्लेम को उसके क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा निस्तारित किया जा सकेगा।

किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय से किए दावों का होगा निपटान

श्रम मंत्रालय ने इस बारे में कहा कि इस सुविधा से ईपीएफओ कार्यालय देश भर में उसके किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय से किए गए दावों का निपटान कर सकेगा। श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि इस नई पहल के तहत भविष्य निधि, पेंशन, आंशिक निकासी और दावों तथा हस्तांतरण जैसे सभी प्रकार के ऑनलाइन दावों का निपटान किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने ईपीएफओ के 135 क्षेत्रीय कार्यालयों में कामकाज को प्रभावित किया है। इस महामारी के कारण मुंबई, ठाणे, हरियाणा और चेन्नई क्षेत्र में कई कार्यालय सीमित कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं, जबकि दावों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Read: सीबीआई ने जहरीले सैनिटाइजर और ऑनलाइन भुगतान धोखाधड़ी को लेकर जारी किया अलर्ट

श्रम मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कोरोना की वजह से ईपीएफओ के कार्यालयों में लंबित दावों की संख्या काफी अधिक हो गई है और उनके निपटान में देरी हो रही है। ऐसे में दावा निपटान से संबंधित काम को सभी कार्यालयों में समान रूप से बांट देने से दावों को अतिशीघ्र निपटान होगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago