हलचल

पेगासस मामले में एसआईटी जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए कथित विपक्षी नेताओं और पत्रकारों की जासूसी का मामला उच्चतम न्यायालय में पहुंच गया है। सीनियर एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। उनकी इस याचिका में सर्वोच्च अदालत की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की गई है। इसके साथ ही भारत में पेगासस की खरीद पर रोक लगाने की अपील भी की गई है। बता दें, पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हैं। संसद में इस मामले पर कई बार जोरदार बहस हो चुकी है। कांग्रेस ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की है। वहीं, अन्य विपक्षी दल सरकार से सफाई मांग रहे हैं। जबकि सरकार मामले को पहले ही खारिज कर चुकी है।

बिना किसी जवाबदेही के निगरानी करना गलत: याचिकाकर्ता

अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि पेगासस कांड गहरी चिंता का विषय है। यह भारतीय लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश की सुरक्षा पर गंभीर हमला है। व्यापक स्तर और बिना किसी जवाबदेही के निगरानी करना नैतिक रूप से गलत है। याचिका में कहा गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग केवल बातचीत सुनने के लिए नहीं होता, बल्कि इसके उपयोग से व्यक्ति के जीवन के बारे में पूरी डिजिटल जानकारी हासिल कर ली जाती है। इससे ना केवल फोन इस्तेमाल करने करने वाला असहाय हो जाता है, बल्कि उसकी संपर्क सूची में शामिल हर व्यक्ति ऐसा महसूस करता है।

याचिका में 50,000 फोन नंबर को बनाया गया निशाना

याचिका में कहा गया है कि जासूसी संबंधी इस खुलासे से राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि निगरानी प्रौद्योगिकी विक्रेताओं व अत्यधिक बढ़ोतरी वैश्विक सुरक्षा और मानवाधिकार के लिए समस्या है। जनहित याचिका में यह दावा किया गया है कि एनएसओ ग्रुप कंपनी के ग्राहकों ने साल 2016 के बाद से करीब 50,000 फोन नंबर को निशाना बनाया है।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में लिखा, ‘पेगासस केवल निगरानी उपकरण नहीं है, यह एक साइबर-हथियार है जिसे भारतीय सरकारी तंत्र के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। भले ही यह आधिकारिक हो (जिसे लेकर संशय है), लेकिन पेगासस का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है।’ याचिका में जासूसी के लिए पेगासस की खरीद को अवैध एवं असंवैधानिक करार देने का अनुरोध किया गया है।

Read Also: फोन टैपिंग को लेकर सरकार के नियम बेहद सख्त, जासूसी के आरोप गलत: मंत्री वैष्णव

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago