कारोबार

पतंजलि की सेहत सुधारने के लिए नुस्खे के तौर पर ऑफर्स का सहारा, 50% तक की छूट

एक वक्त था जब इंडिया के लोकल ब्रांड के नाम से फेमस हुआ पतंजलि मार्केट पर राज कर रहा था। लोगों के बीच बढ़ती रुचि ने कम्पनी को टॉप पर पहुंचा दिया था। इस कम्पनी के बढ़ते बाज़ार के कारण दूसरी कम्पनियों ने अलग तरह से मार्केट स्ट्रेटजी अपनाना शुरू कर दिया था। लेकिन हर दिन एक से नहीं रहते। ऐसा ही कुछ इन दिनों बाबा रामदेव की कम्पनी पतंजलि के साथ हो रहा है। मार्केट के टॉप पर पहुंच चुकी पतंजलि की सेहत इन दिनों खराब चल रही है और इस सेहत को सुधारने के लिए कम्पनी कॉम्बो ऑफर लेकर आई है।

आपको बता दें कि पतंजलि आयुर्वेद ने पहली बार स्पेशल ऑफर पेश किए हैं। इन ऑफर्स के तहत 50 फीसदी छूट पर पतंजलि के उत्पाद लिए जा सकते हैं। वहीं कुछ उत्पादों पर तो पर ‘बाय 3 गेट 3 फ्री’ जैसे ऑफर भी दिए गए हैं। यहां खास बात यह है कि अब तक पतंजलि ने कभी भी ऑफर नहीं दिए थे लेकिन पहली बार कंपनी ऑफर लेकर आई है। इन ऑफर्स का फायदा फूड कैटेगरी के तहत जूस, आटा, तेल, ओट्स और रेडी टू ईट फूड्स उत्पादों की खरीदारी पर मिलेगा। इसके अलावा शैंपू, फेसवॉश और अन्य पर्सनल केयर उत्पाद पर कॉम्बो ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि इन ऑफरों का फायदा चुनिंदा शहरों में ही दिया जा रहा है।


पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण के अनुसार कंपनी इस समय सुस्ती के दौर से गुजर रही है और उसकी ग्रोथ बहुत धीमी रही। ग्रामीण इलाकों में स्लोडाउन की वजह से बिक्री कम हुई है। स्लोडाउन का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो जाएगा। हालांकि हर्बल और नेचुरल प्रॉडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है और जल्द ही इसकी खपत बढ़ेगी। फएमसीजी लोगों की आम जरूरतों में है इसलिए इन चीजों में लोगों की दिलचस्पी के कारण इसका बाज़ार निकट भविष्य में नीचे नहीं जाएगा।

स्टॉक निकालने की कवायद

घटती बिक्री के कारण पतंजलि के पास पिछला स्टॉक भी जमा हो गया है। कंपनी चाहती है कि यह स्टॉक जल्द से जल्द निकल जाए। पतंजलि के उत्पादों की बिक्री पिछले दो साल से कम हो रही है। पतंजलि आयुर्वेद ने वित्त वर्ष 2017 की तुलना में वित्त वर्ष 2018 में 10 फीसदी आमदनी में गिरावट की बात अपनी रिपोर्ट में बताई थी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago