गरम मसाला

सोशल दुनिया : बाथ टब में चोटिल बैठी परिणीति चोपड़ा की फोटो हो रही वायरल

सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां चुटकियों में चीजें वायरल होती हैं। यहां जब कुछ भी अलग या अजीब होता है तो वह तुरंत लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। यही कारण है कि आजकल जानबूझकर ऐसी चीजें क्रिएट की जाती हैं जो लोगों को अट्रैैक्ट कर सके। फिल्मी दुनिया की बात करें तो यहां अब फिल्मों की मार्केटिंग बहुत कुछ सोशल मीडिया पर डिपेंड करती है। फिल्मों के पोस्टर्स से लेकर रिलीज तक बहुत कुछ मसाला सोशल मीडिया पर ही परोसा जाता है।

इसी कड़ी में कल से परिणीति चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल इस फोटो में बाथटब में परिणीति चोपड़ा जख्मी हालत में बैठी हैं। जाहिर है इस फोटो को देखकर सभी दर्शकों के मन में यही सवाल आया कि वे ऐसे क्यों बैठी हैं और इस उत्सुकता ने फोटो को वायरल कर दिया।

आइए आपको बताते हैं कि परिणीति जी बाथटब में ऐसे क्यों बैठी हैं। दरअसल यह फोटो परिणीति की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा हुआ है। परिणीति इन दिनों हॉ​लीवुड मूवी ‘द गर्ल ऑन दि ट्रेन’ के हिंदी रीमेक में काम कर रही हैं। फिल्म की थीम के अनुसार परिणीति का यह अजीबोगरीब फोटोशूट किया गया है।

आपको बता दें कि पॉल हॉकिन्स के मशहूर उपन्यास ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर हॉलीवुड में इसी नाम से फिल्म बनी थी, जिसमें एमिली ब्लंट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अलग हटकर है यह फिल्म

फिल्म में अपने रोल के बारे में परिणीति चोपड़ा का कहना है कि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ शूट करते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं एक हॉस्टल में डि‍स‍िप्ल‍िन के साथ रह रही हूं। आमतौर पर मैं अपने शूट के बाद दूसरा काम करना पसंद करती हूं, लेकिन इस फिल्म के दौरान मैं हर दिन सेट पर वापस लौटने का इंतजार करती हूं।”

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago