ताजा-खबरें

गूगल के सर्च रिजल्ट में अब ‘भिखारी’ टाइप करने से आ रही है पाकिस्तान के पीएम की फोटो

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब एक नई खोज के अनुसार गूगल के सर्च इंजन पर ‘भिखारी’ शब्द टाइप करते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का फोटो आता है। पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की असेंबली में अब इसे लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें गूगल सीईओ को तलब कर जवाब मांगा गया है कि ‘भिखारी’ सर्च रिजल्ट में इमरान खान की तस्वीर कैसे और क्यों आती है। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सबसे पहले ट्वीट के माध्यम से इस बात का खुलासा किया है और उन्होनें बकायदा सर्च रिजल्ट में उर्दु में भिखारी टाइप कर हैरान कर देने वाले रिजल्ट की तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि अभी हाल ही अमरीकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी अमरीकी संसद ने पिचाई को घेर लिया था। गूगल के सर्च इंजन में जब ‘इडियट’ शब्द खोजा जाता है तो उसमें डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर आती है। पिचाई ने अपनी ओर से सांसदों को समझाया था कि ऐसे रिजल्ट आने के पीछे गूगल के अपने कुछ तकनीकी कारण हैं जिसमें अल्गोरिद्म का बड़ा खेल है। पिचाई ने तकनीकी कारण समझाते हुए बताया था कि गूगल दुनियाभर की वेबसाइट पर डाले गए कंटेट से जानकारी एकत्रित कर रिजल्ट निकालता है जिसमें किसी इमेज को लोग ही टैग देते हैं और उस टैग के कारण सर्च रिजल्ट में आने वाली तस्वीरें किसी लोकप्रिय इंसान की भी हो सकती है। वैसे जो जवाब अमरीकी सांसदों को पिचाई द्वारा दिया गया है वो पाकिस्तान की पंजाब एसेंबली को पिचाई को तलब करने से पहले सुन लेना चाहिए था जिसमें वो कोई तकनीकी कमेटी को बैठाकर भी राय शुमारी कर सकते थे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago