हलचल

पाकिस्तान की जीत के बाद का ये वीडियो आपका दिल खुश कर देगा!

पाकिस्तान का मैच था न्यूजीलैंड के साथ। पाकिस्तान फिलहाल करो या मरो वाली सिचुएशन में है और ये मैच जीतना उनके लिए काफी अहम था। बुधवार को हुए मैच में पाकिस्तान जीत गया और इस जीत के साथ खुशी की लहर सिर्फ पाकिस्तानी फैंस में नहीं थी बल्कि कुछ भारतीय फैंस ने भी इस सेलिब्रेशन को जॉइन किया।

इसी से जुड़ता एक वीडियो धल्लड़े से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान की जीत के बाद भारत और पाकिस्तानी फैंस एक साथ भांगड़ा कर रहे हैं।

दोनों फैंन्स को एजबेस्टन स्टेडियम कैंपस के अंदर नाचते हुए देखा जा सकता है। यह दूसरी बार है जब 23 जून को दक्षिण अफ्रीका के खेल के बाद किसी भारतीय प्रशंसक को स्टेडियम में पाकिस्तान के लिए चीयर करते हुए देखा गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ अपनी अपमानजनक हार के बाद गंभीर आलोचनाओं के घेरे में आ गई थी लेकिन अब पाकिस्तान ने वापसी की है।

टीम इंडिया की जर्सी पहने एक भारतीय फैन को पाकिस्तान के लिए चीयर करते हुए स्पॉट किया गया क्योंकि वे लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। फैंस एक बोर्ड भी पकड़े हुए था जिसमें लिखा था ‘नेबरहुड सपोर्ट! कम ऑन पाकिस्तान।

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में आगे का खेल

पाकिस्तान के लिए विश्व कप यह सबसे बड़ी जीत है। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में कोई मैच हारा नहीं था लेकिन पाकिस्तान ने 6 विकेट से न्यूजीलैंड को मात दी।

इस जीत के साथ पाकिस्तान फिलहाल एक आस लगा रहा है कि वो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। फिलहाल टेबल में पाकिस्तान 6 वें नंबर पर है। अगर अंतिम चार में अपनी जगह बनानी है तो पाकिस्तान को अपने सभी मैच जीतने होंगे। दो बचे हुए मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान से होने वाले हैं। इसके बाद भी गणित थोड़ा बाकी है। पाकिस्तान चाहेगा कि इंग्लैड अपने बचे दो मैचों में से एक मैच हारे। इंग्लैंड के मैच न्यूजीलैंड और भारत से होना है।

इसके अलावा भारत या इंग्लैंड में से कोई भी टीम अपने बचे दोनों मैच हार जाती है तो भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में आ सकती है। अब सिर्फ भारत ही ऐसी टीम बची है जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago