हलचल

वाह! स्टूडेंट ने खुद की डेथ की एप्लीकेशन पर मांगा हाफ डे, प्रिंसिपल ने दे दी परमिशन

बचपन में कई बार अपने रिश्तेदारों की डेथ के झूठे बहाने पर कई बार स्कूल से ​छुट्टी ली जाती है। यह एक तरह से हर बच्चे के लिए आम बहाना था। लेकिन खुद की डेथ की एप्लीकेशन देकर कोई हाफ डे मांगे तो? और मांगने पर अप्रूवल भी मिल जाए तो? आपको पढ़कर कुछ अटपटा लग रहा होगा ना, लेकिन जनाब हमारे यूपी में कुछ भी मुमकिन है। यहां एक स्टूडेंट ने खुद की डेथ की एप्लीकेशन देकर हाफ डे मांगा और प्रिंसिपल साहब ने दे भी दिया। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।

ग्रैंडमदर लिखना भूल गया और हो अर्थ का अनर्थ

दरअसल कानपुर के जीटी रोड स्थि​त एक स्कूल के आठवीं के छात्र को हाफ डे चाहिए था क्योंकि उसकी दादी का निधन हो गया था। स्टूडेंट की तरफ से जो एप्लीकेश आई उसमें गलती से ग्रैंडमदर लिखना रह गया। ऐसे में एक बारगी एप्लीकेशन पढ़ने पर यही लग रहा है कि प्रार्थी ने खुद की डेथ पर हाफ डे मांगा है। बच्चे या उसके घर वालों से एक बड़ी गलती हुई लेकिन उससे भी बड़ा ब्लंडर यह हुआ कि स्कूल के प्रिंसिपल ने एप्लीकेशन पढ़ना भी मुनासिब नहीं समझा और ‘ग्रांटेड’ लिखकर साइन कर दिया।

स्कूल के ही एक स्टाफ ने इस एप्लीकेशन की फोटो सोशल साइट पर शेयर कर दी। बस, फिर क्या था देखते ही देखते यह अजीबो गरीब एप्लीकेशन वायरल हो गई। इस खबर के बाद से प्रिंसिपल पर सभी अपनी नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो प्रिंसिपल के रिजाइन की भी डिमांड की हैै।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago