युवा

women’s day: 364 दिन आदमी के और 1 दिन औरत का

पहले इतना समझ नहीं आता था लेकिन धीरे धीरे जब बड़े हुए तो कई ऐसी चीजों से रूबरू हुए जो शायद दिमाग में डाली गईं, शायद थी नहीं। “औरत” शब्द सुनते ही कुछ के मन में एम्पावरमेंट शब्द जगह बनाता है। जगह बनाएगा ही क्योंकि वो जगह छोड़ी गई। उसे बताया गया है कि वो “औरत” है।

इतिहास और महिला

वीमंस डे को मनाने वालों को बदलाव की जरूरत है फिर चाहे वो औरत हो या आदमी। भारत का एक बड़ा इतिहास रहा है, कई मामलों में वीरता वाला भी रहा। लेकिन जब बात समानता की आती है तो वहां पुरूष प्रधान ही हावी रहा। रानी पद्मावती वीरांगना थीं। उन्होंने जो किया उस जमाने में वो शायद वीरता का काम था लेकिन आज के दौर में क्या कोई उन्हें आदर्श मान सकता है क्या किसी भी औरत या पुरूष को उन्हें आदर्श मानना चाहिए? क्या आप चाहेंगे कि आज की महिला बलात्कार के डर से आत्महत्या कर जाए? बिलकुल नहीं।

ये सब समझना इसलिए जरूरी है कि पीढ़ी दर पीढ़ी हम बहुत कुछ सीखते आए हैं। कहने को हम सीख भी रहे हैं। जिस समाज के इतिहास में औरत को सीमित रखा गया है उसे खुलकर बाहर आने की जरूरत है। हमारे पूर्वजों के समाज में जो स्थिति महिलाओं की थी जरूरी नहीं वो अब सही है। जुर्म का पता चल रहा है तो उसे मिटाने की भी जरूरत है।

सिर्फ वीमंस डे मनाना?

जो कहते हैं समाज में समानता आ गई है वो अंधे हैं। वीमन एम्पावरमेंट की बात करने वालों को सबसे पहले यह बताने की जरूरत है कि क्या उनके खुद के घर में औरतों और आदमियों में कोई भेदभाव नहीं किया जाता? अगर हां तो बढ़िया लेकिन अगर ना तो किस मुंह से वो वीमंस डे मना रहे हैं।

घर के नियम होना और घर में औरतों के नियम होने में बड़ा अंतर है। उसी अंतर को खत्म करना है। सिर्फ कह देने से होगा भी नहीं। ना हमारे ना आपके। वीमंस डे की जरूरत है। बहुत जरूरत है। लेकिन सिर्फ एक दिन नहीं। हर दिन औरत से “औरत” होने का डर उसके इस एहसास को मिटाने की जरूरत है।

आज का एक उदहारण

पिछले कुछ अरसे से आप सभी टीवी जरूर देख रहे होंगे, पुलवामा और फिर एयर स्ट्राइक। बेहतरीन टीआरपी वाले प्राइम टाइम बहस तो देखनी बनती ही थी। डिफेंस का ज्ञान रखने वाले कई महारथियों को पेनल में बुलाया जाता था। किसी भी चैनल को आप देख लें आपको एक भी औरत दिखाई दी? क्यों ऐसे मुद्दों पर एक औरत का नजरिया मायने नहीं रखता? बात छोटी लग सकती है लेकिन अनजाने में देख लीजिए एक भी औरत को पेनल में मौका नहीं दिया गया। रिपब्लिक टीवी पर अरनब के शो में कुछ दिन पहले बालाकोट पर बहस हो रही थी। पेनल पर टोटल 14 लोग थे। 14 लोग दहाड़ रहे थे और अपनी बात कह रहे थे लेकिन उन 14 में एक भी औरत नहीं थी।

भविष्य

दूसरों की हामी भरने से अच्छा है औरतें खुद ही अपना रास्ता चुनें। मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। बदलाव होना जरूरी है। आदमियों में, औरतों में सब जगह पर। इक्वलिटी की जरूरत है, मिशन की भी। पूरी दुनिया में कई जगहों पर आपको समानता की कमी नजर आएगी। भारत में तो रूढ़ीवादी ताकतें भयंकर तरीके से बैठी हुई हैं। शुरूआत घर से ही होनी है। आज अगर वीमंस डे मनाने की चाह रखते हो तो अपने आस पास बदलाव करने की जरूरत है। जाते जाते सिमोन द बोवुआर की ये लाइन याद रखिएगा

“स्त्री पैदा नहीं होती, बना दी जाती है”

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago