फैशन

पारंपरिक जोधपुरी कोट में लगा विंटर का तड़का, युवाओं को लुभा रहा है ये नया ट्रेंड

इन दिनों हर तरफ वेडिंग सीज़न का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते सबसे अलग और खूबसूरत ट्रेडिशनल वियर्स के लिए भी होड़ लगी हुई है। मार्केट में फीमेल्स के लिए तो कई आॅप्शन्स उपलब्ध होते हैं, मगर परूषों के लिए इस मामले में कम आॅप्शन्स ही मिलते हैं। हालांकि आज कल डिजाइनर्स नए एक्सपीरिमेंट्स कर रहे हैं, पर चाहे लोगों के स्टाइल में कितना ही बदलाव आ जाए, लेकिन जोधपुरी कोट की जगह कभी कोई नहीं ले सकता।

पुरूषों के लिए जोधपुरी कोट एक ऐसा परिधान है जो आज भी ट्रेंड में बना हुआ है। इसे नेहरू कोट भी कहा जाता है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी और मनमोहन सिंह तक जोधपुरी कोट सभी की पसंद रहा है। अब ये खास परिधान फिर से फैशन में लौट आया है, लेकिन कुछ नए अंदाज़ में। दरअसल शिमला में इसे नया रूप देने की कोशिश की गई है, जो कि वहां के नौजवनों को भी काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि जोधपुरी कोट जो पहले प्लेन कपड़े से बनता था उसे अब ऊन व ऊन की पट्टी से बनाकर नया लुक दिया गया है। इस कोट का ये नया डिजाइन जहां एक तरफ विंटर सीज़न में सर्दी से बचने में आपकी मदद करेगा, वहीं दूसरी तरफ दूसरों से अलग लुक भी देगा। शिमला के युवा ऊन या ऊन की पट्टी का कोट बेहद पसंद कर रहे हैं। सर्दी के आते ही यह कोट शिमला के बाजारों में फिर दिखने लगा है। कई लोग इसे पहने नजर आ रहे हैं।

लाॅन्ग कोट शिमला के लगभग हर बड़े शोरूम में उपलब्ध है। हालांकि ऊन से बने इस कोट की कीमत काफी अधिक है, बावजूद इसके युवा इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ये बाज़ार में 6 से 30 हजार रुपये तक की कीमत पर मिलते हैं। युवाओं का कहना है कि समय के साथ कोट के लुक में भले ही बदलाव आए हों, लेकिन पहाड़ी परंपरा में ऊनी वस्त्र का अक्सर बोलबाला रहा है। यही कारण है कि कोट के बदले हुए ट्रेंड को लोगों ने पसंद किया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago