कारोबार

अब यह कंपनी भी भारत में जल्द शुरु कर सकती है फूड डिलीवरी सर्विस

ई कॉमर्स सेक्टर की बडी कंपनी अमेजन अब इंडिया में अपने फूड डिलीवरी सर्विस को जल्दी ही शुरू कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इस कंपनी को स्विगी व जोमैटो से कड़ी प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पडेगा। जानिये इस बारे में –

रोचक होगा यह मुकाबला

अमेजन भारत के फूड डिलीवरी बिजनेस पर लंबे समय से नजर बनाएं हुए है। अगर कंपनी इस मार्केट में उतरती है तो स्विगी व जोमैटो के साथ रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दरअसल स्विगी,जोमैटो ने अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट घटा दिए हैं वहीं उबर ईट्स ने अपने इस बिजनेस को कुछ दिनों पहले जोमैटो को बेच दिया है।

अभी नहीं हुई है घोषणा

अमेजन की भारत के फूड डिलीवरी मार्केट में उतरने की अभी आधिकारिक रूप से घोषणा कंपनी ने नहीं की है ​लेकिन इस तरह की पुख्ता खबरें मीडिया रिपोर्ट में सामने जरूर आ रही हैं।

बहुत सोच समझ कर मार्केट में उतरने का है इरादा

भारत में इस समय फूड डिलीवरी मार्केट में स्विगी,जोमैटो का ही कब्जा है। ऐसे में कंपनी बहुत सोच समझ कर रणनीति से इस मार्केट में उतरकर अपने ग्राहक बनाना चाहेगी। वर्तमान में अमेजन इलेक्ट्रोनिक्स व घरेलू उत्पादों से जुडा बिजनेस कर रही है और कंपनी अपने अमेजन प्राइम मेम्बर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सर्विस देना चाहती है।

Read More: खाली वक़्त में अमेजॉन की डिलीवरी करके ऐसे कमाएं पैसे!

मार्च में हो सकती सर्विस शुरू

मिली जानकारी के मुताबिक अमेजन अपनी फूड डिलीवरी सर्विस की शुरूआत मार्च में शुरू कर सकती है और अभी कंपनी बेंगलुरु के कुछ चुनिंदा क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेवाएं दे रही है।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago