गैजेट

आधार में अब किसी तरह का सुधार कराना हुआ और आसान, सरकार ने दी ये मंजूरी

आधार कार्ड में अब किसी तरह का परिवर्तन,सुधार करवाना और आसान हो जाएगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने बैंकिंग संवाददाता (कॉरेस्पोंडेंट) के तौर पर कार्यरत 20 हजार सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) को इस तरह आधार अपडेट करने की मंजूरी दे दी है।

इस सुविधा से अब और आसान हुआ अपडेट कराना

सरकार की ओर से इस अनुमति के मिलने के बाद अब लोगों को अपने घर से दूर लंबी लाइन में जाकर नहीं लगना पडेगा और घर के पास जो भी कॉमन सर्विस सेंटर है वहां जाकर लोग अपने आधार में अपडेट करा सकेंगे।

यूआईडीएआई ने कॉमन सर्विस सेंटर्स को लिखा यह पत्र

इस मामले में यूआईडीएआई ने कॉमन सर्विस सेंटर्स को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि सिर्फ डेमोग्राफिक अपडेट की सुविधा दी जाए और ऑपरेटर्स व लोगों का सत्यापन फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतलियों के माध्यम से किया जाए। इधर यूआईडीएआई का कहना है कि इस सिस्टम के जून 2020 के आखिर तक तैयार होने की संभावना है।

Read More: अब आधार से ड्राइविंग लाइसेंस होगा लिंक, यहां पढ़ें वो सब कुछ जो आपको जानना जरूरी है

केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडया पर भी दी जानकारी

इधर इस नई सुविधा के मामले में मोदी सरकार में सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद व सूचना-प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने भी इस बारे में सूचना सोशल मीडिया पर भी दी है। केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा है कि सीएससी से जुड़े ग्रामीण स्तर के उद्यमी आधार का काम जिम्मेदारी व UIDAI की ओर से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करें।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago