बॉलीवुड

Simmba Trailer : रणवीर की नौटंकी, अजय का एहसान और कुछ-कुछ देखा हुआ सा एक्शन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के कारण पिछले कुछ दिनों से लगातार हर मीडिया हाउस के टॉप पर जगह बनाई हुई है। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने फैंस को खास तोहफा दिया ही था, साथ ही रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘सिंबा’ से भी उनके फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं, जिसे लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही ‘सिंबा’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंबा’ में रणवीर बिलकुल अलग किरदार में नज़र आएंगें। 2 मिनट 55 सैकंड के ट्रेलर की शुरूआत ही अजय देवगन के साथ होती है, जो कि अक्सर रोहित शेट्टी की फिल्मों में अपने एक्शन से धमाल मचाते हैं। रणवीर इसमें पुलिस ऑफिसर संग्राम भालेराव का किरदार निभा रहे हैं, जो कि काफी हद तक सलमान के ‘दबंग’ वाले रॉबिनहुड अवतार से मिलता—जुलता लगता है।

फिल्म में रणवीर के अलावा सारा अली खान भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगी। ये सारा की दूसरी फिल्म है, इसमें वो सिंबा की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। ‘सिम्बा’ में वो वेस्टर्न लुक में नज़र आ रही हैं। हालांकि ट्रेलर में वो कुछ ही सैंकंड्स के लिए नज़र आ रही हैं।  वैसे एक तरह से देखा जाए तो ये फिल्म रणवीर के लिए भी कई मायनों में खास है।

सबसे पहली बात तो ये कि इसके ज़रिये रणवीर पहली बार एक पुलिस आॅफिसर के किरदार में नज़र आएंगे, साथ ही एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में भी उनकी ये पहली फिल्म है। पीरियड फिल्मों से जुड़ी अपनी एक छवि बना चुके रणवीर को फैंस रॉबिनहुड के अवतार में देखेंगें। यह फिल्म जूनियर एनटीआर स्टारर तमिल फिल्म ‘टेंपर’ का हिंदी रीमेक बताई जा रही है, लेकिन इसमें निर्देशक रोहित शेट्टी के एक्शन और स्टाइल का तड़का भी देखने को मिलेगा।

ट्रेलर देखने पर इसकी कहानी को भी काफी हद तक समझा जा सकता है। फिल्म में सोनू सूद विलेन के किरदार में हैं। फिल्म में उन्हें और इसकी कहानी को देखकर आपको यही लगेगा कि शायद आप दबंग का ही कोई अगला पार्ट देख रहे हैं।  बता दें कि ‘सिंबा’ एक भ्रष्ट पुलिस आॅफिसर की कहानी है, जो बाद में एक लड़की के रेपिस्ट से बदला लेने के लिए लड़ता है।

हालांकि ट्रेलर देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि ये पूरी तरह से रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों की तरह ही है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और रोहित के प्रोडक्शन हाउज के बैनर तले बनी ये फिल्म 28 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। अब ये तो फिल्म रिलीज के साथ ही पता चलेगा कि आखिर सिंबा अजय देवगन की सिंघम से कितनी अलग और बेहतर साबित होगी?

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago