हलचल

दोहरी नागरिकता को मंजूरी देने का कोई प्रस्ताव नहींः केंद्रीय गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि विदेशों में बसे भारतीयों को दोहरी नागरिकता देने के किसी प्रस्ताव पर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि बीते दो सालों व चालू वर्ष में भूटान, चीन व म्यांमार सीमा से घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई। वहीं, भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ के 61, बांग्लादेश सीमा से 1045, नेपाल सीमा से 63 मामले सामने आए।

तमिलनाडु के 108 शिविरों में रहे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी

गृह मंत्रालय ने बताया कि तमिलनाडु के राहत व पुनर्वास आयुक्तालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 108 शिविरों में 58,843 श्रीलंका से आए तमिल शरणार्थी रह रहे हैं। वहीं, 34,135 श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी कैंपों के अलावा अन्यत्र रह रहे हैं। इनकी जानकारी स्थानीय पुलिस को है। 54 श्रीलंकाई तमिल लोग ओडिशा के मलकानगिरि में शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं।

20,600 एनजीओ व संगठनों के पंजीयन किए रद्द

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में यह भी बताया कि वर्ष 2011 से अब तक विदेशी चंदे के नियमों के उल्लंघन के चलते 20,600 एनजीओ व संगठनों के पंजीयन रद्द किए गए हैं। साल 2018 से 2020 तक 1810 संगठनों के विदेशी चंदा नियमन कानूनों के तहत पंजीयन निरस्त किए गए।

पांच साल में 6 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता

गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2015 से 2019 के बीच 6.76 लाख से अधिक भारतीयों ने भारतीय राष्ट्रीयता छोड़ दी और अन्य देशों की नागरिकता ले ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुल 1 करोड़ 24 लाख 99 हजार 395 भारतीय नागरिक विदेशों में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में 1,41,656 वर्ष 2016 में 1,44,942 साल 2017 में 1,27,905 वर्ष 2018 में 1,25,130 और साल 2019 में 1,36,441 भारतीयों ने भारतीय राष्ट्रीयता को त्याग दिया।

Read More: किसान आंदोलन के बारे में गलत सूचना फैलाने वाले 1178 अकाउंट हटाए ट्विटर: केंद्र

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago