ताजा-खबरें

ट्रेन, विमान सेवाओं का परिचालन शुरू करने पर नहीं लिया अभी कोई फैसला: जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि सरकार ने रेल अथवा विमान यात्री सेवा पुन: शुरू करने का अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है व इस मामले में अभी कोई चर्चा करना भी व्यर्थ है। जावड़ेकर उस सवाल का जबाव दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार ने इन यात्री सेवाओं को प्रारंभ करने की कोई समय सीमा तय की है क्या।

जावड़ेकर बोले- इस बारे में चर्चा करना ही अभी व्यर्थ है

कोरोना संकट मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि इन सेवाओं को एक न एक दिन शुरू होना ही है लेकिन किस दिन होंगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता और इस बारे में चर्चा करना ही अभी व्यर्थ है क्यों कि हम रोज दुनिया की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं व रोज कोई न कोई नया सबक भी मिल रहा है और इस तरह ही हम आगे बढ़ रहे हैं।

Read More: दिल्ली सरकार : लॉकडाउन में फीस को लेकर निजी स्कूलों को दिए ये सख्त निर्देश

हवाई बुकिंग पर भी यह बोले केंद्रीय मंत्री

इधर एयरलाइनों के उड़ान बुकिंग पर भी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कुछ एयरलाइंस ने 4 मई से बुकिंग शुरू करने का निर्णय लिया था जिसके बाद उन्होंने इस मामले में नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की थी तब उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा मंत्री पुरी ने एयरलाइंसों को भी सलाह दी है कि सरकार के निर्णय लेने के बाद ही वे अपनी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग प्रारंभ करें।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago