हलचल

बिना मंजूरी के किसी अफगानी नागरिक को भारत छोड़ने को नहीं कहा जाएगा: गृह मंत्रालय

भारत सरकार ने देश में रह रहे अफगानिस्तान के नागरिकों को एक बड़ी राहत दी है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों को देखते हुए भारत में रह रहे किसी भी अफगान नागरिक को बिना सरकार की मंजूरी के देश छोड़ने को नहीं कहा जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि करीब 20 दिन पहले अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद नए शासकों के बदले की कार्रवाई से डरकर सैंकड़ों अफगान नागरिक भारत में शरण के लिए आ गए थे।

सभी श्रेणी के वीजा को पहले ही 30 सितंबर तक बढ़ाया

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने ताज़ा फैसला उस घटना के बाद लिया है, जिसमें अफगानिस्तान की एक महिला सांसद रंगीना कारगर को वैध दस्तावेज होने के बावजूद दिल्ली एयरपोर्ट से वापस इस्तांबुल भेज दिया गया था। हालांकि भारत सरकार ने इस घटन पर बाद में खेद भी जताया था। साथ ही कहा था कि आगे से अफगान नागरिकों के साथ इस तरह की कोई घटना नहीं होगी।

गौरतलब है कि सरकार ने भारत में रह रहे अफगानिस्तान सहित सभी देशों के नागरिकों के सभी श्रेणी के वीजा को 30 सितंबर तक पहले ही बढ़ा दिया था। अफगान में तालिबान के कब्जे के बाद यहां शरण लेने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी विस्थापितों के लिए लांच की वेबसाइट, ​कश्मीरी पंडितों को मिलेगी ये सुविधा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago