बॉलीवुड

कहीं ये न्यू ईयर पोस्ट ऋषि कपूर को हुई गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं दे रहा?

कुछ महीनों पहले बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने तब सबको चौंका दिया, जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि वो अपने इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। इसके बात से ही ये चर्चा गरम हो गई थी कि ऋषि को कौनसी बीमारी हुई है। हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने ये भी लिखा था कि उनकी बीमारी को लेकर कोई भी ज्यादा ना सोचे। वो जल्द लौटेंगें।

वहीं उनके परिवार वालों ने भी अब तक इस पर चुप्पी साध रखी है कि उन्हें क्या हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्सर ऋषि कपूर की पिक्चर्स आती रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी बदला हुआ नज़र आ रहा है। ऐसे में सभी जगह इस बात की चर्चा थी कि ऋषि कपूर कैंसर की बीमारी से ग्रसित हैं। वहीं ये भी खबरें आ रही थीं कि ऋषि उसी हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जिसमें सोनाली बेद्रें अपना इलाज़ करवा रही थीं।

मगर उनकी फैमिली ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था। वहीं हाल ही में ऋषि की पत्नी नीतू कपूर के लेटेस्ट पोस्ट ने एक बार फिर से इन खबरों का हवा दे दी है। दरअसल न्यू ईयर के मौके पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें ऋषि कपूर और उनकी पूरी फैमिली नज़र आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक मैसेज भी लिखा, जो इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि ऋषि कपूर कैंसर से ग्रसित हैं।

नीतू कपूर ने लिखा, ‘हैपी 2019! कोई संकल्प नहीं, इस साल के लिए सिर्फ विश है! कम पल्यूशन ट्रैफिक! उम्मीद करती हूं कि भविष्य में कैंसर सिर्फ एक राशि (कर्क) का चिह्न बनकर रह जाए। कोई नफरत नहीं, ढेर सारा प्यार, सबका साथ, खुशियां और सबसे अहम अच्छा स्वास्थ्य रहे।’ इस पोस्ट में नीतू कपूर का कैंसर की बीमारी के बारे में जिक्र करना सभी को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago