अचानक दिल्ली क्यों पहुंचे नीतीश कुमार बताई जा रही ये खास वजह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरूवार शाम को अचानक दिल्ली पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार अपने साथ उनके राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर को भी लाए हैं। खबरों के मुताबिक आज दिल्ली में जदयु अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच आगामी आम चुनावों के मद्देनजर सीटों को लेकर बातचीत हो सकती है। इससे पहले कुमार ने 16 सिंतबर को पार्टी की बैठक के बाद सार्वजनिक तौर पर बता दिया था कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी सीट साझा करने का फैसला कर चुकी है।

 

सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अन्य दलों की सहमति मिलनी बाकी

बिहार में सीट शेयरिंग से जुड़े फॉर्मूले को लेकर अभी सीधे तौर पर जदयू के अलावा अन्य दलों ने कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है। बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें है जिनमें से जदयू एनडीए के साथ 50—50 के अनुपात में सीटें साझा कर सकता है। इससे दोनों दल 17—17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बची 6 सीटों को रामविलास पासवान की एलजेपी और उपेंद्र कुशवाह की आरएलसीपी के बीच बांटा जाएगा, जिनमें से लोजपा 4 सीट आरएलजेपी 2 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि एनडीए के ये दोनों दल छोटे सहयोगी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है ऐसे में अभी बिहार में एनडीए के बीच अभी तक सीटों का फॉर्मूला तय नहीं हो सका है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago