लाइफस्टाइल

NIT उत्तराखंड के 600 स्टूडेंट्स अब पढ़ेंगे जयपुर में, ​कैम्पस की परेशानी

केंद्रीय मानव संसाधव विकास मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उत्तराखंड (NIT-Uttarakhand) के छात्रों के विरोध के बाद उन्हें एनआईटी जयपुर भेजने का फैसला किया है। उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित एनआईटी के छात्र कैंपस को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे थे। अब मंत्रालय ने करीब 600 विद्यार्थियों को जयपुर भेजने का फैसला किया है, जहां ये उम्मीदवार आगे की पढ़ाई करेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा प्रथम, द्वितीय और तीसरे साल के विद्यार्थियों को तीन साल के लिए जयपुर भेजा गया है। हालांकि यह भी साफ कर दिया गया है कि जयपुर से पढ़ाई करने के बाद भी स्टूडेंट्स को एनआईटी उत्तराखंड की ही डिग्री दी जाएगी। दरअसल कैंपस की बीटेक स्टूडेंट नीलम मीणा के एक्सीडेंट के बाद यहां विरोध तेज हो गया था और छात्रों ने लेक्चर का बहिष्कार करने का फैसला किया था।

एनआईटी उत्तराखंड के अस्थायी कैंपस में गुजारा कर रहे छात्र करीब 9 साल से इसका विरोध कर रहे हैं। दरअसल 2009 में स्थापित हुए एनआईटी उत्तराखंड को एक अस्थायी कैंपस दिया गया है और अभी तक स्थायी कैंपस नहीं बना है। अभी कैंपस दो भाग में है और दोनों ब्लॉक के बीच से एक नेशनल हाईवे गुजरता है। विद्यार्थियों को कक्षा से लैब में जाने के लिए राष्ट्रीय मार्ग से गुजरना पड़ता है।

इस हाईवे की वजह से छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में दो स्टूडेंट का एक्सीडेंट भी हो गया था, जिसमें एक स्टूडेंट गंभीर रुप से घायल हो गई थीं। उसके बाद से कैंपस बनाने की मांग तेज हो गई थी। उन्होंने दिल्ली में भी इसका विरोध किया था। अब सरकार ने इन्हें जयपुर कैंपस में भेजने का फैसला किया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago