क्रिकेट

एक साल से नहीं खेला था अंतरराष्ट्रीय मैच आज 6 गेंदो पर जड़ दिए 5 छक्के

एक साल क्रिकेट से दूर रहे खिलाड़ी ने मैदान में धमाकेदार वापसी की है। न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम ने पूरे एक साल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और आज श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाज थिसारा परेरा के एक ओवर में 5 छक्के जड़ डाले। कीवी आॅलराउंडर नीशम ने इस मैच में मात्र 13 गेंदो में 47 रन बनाए और न्यूजीलैंड को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। 47 रन बनाकर नाबाद रहे नीशम ओवर खत्म हो जाने के कारण अर्धशतक नहीं जड़ सके।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में श्रीलंका के खिलाफ 371 रन बनाए हैं। ओपनर मार्टिन गप्टिल 138 कप्तान केन विलियमसन 76 रन का सर्वश्रेष्ठ योगदान रहा। अंत के ओवरों में बैटिंग करने आए आॅलराउंडर नीशम ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और केवल अपनी पारी में केवल छक्के ही लगाए। फिलहाल पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को उसके दोनों ओपनर्स ने अच्छी शुरूआत दिलाई है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago