बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आए दीपवीर, 21 नवंबर को होगा पहला रिसेप्शन

इटली में शानदार वेडिंग के बाद दो दिन पहले इंडिया लौटे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब अपने पहले वेडिंग रिसेप्शन की तैयारी में हैं। रविवार को अपने घर में सभी रस्में पूरी करने के बाद दोनों मंगलवार सुबह ही बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। बता दें कि बेंगलुरू में 21 नवंबर को इनका पहला रिसेप्शन होगा, जो कि खासतौर पर दीपिका की फैमिली के लिए रखा गया है।

बेंगलुरू के लिए रवाना होते समय दीपिका और रणवीर काफी खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका ने ऑफ व्हाइट सूट के साथ हाथों में चूड़ा पहन रखा था और उनके गले में खूबसूरत सा मंगलसूत्र था। वहीं रणवीर भी व्हाइट कुर्ते-पजामे में बेहद जंच रहे थे। दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे थे और उनकी ये फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के होम टाउन में होने जा रहे इस रिसेप्शन का आयोजन ‘द लीला पैलेस’ में किया जा रहा है, जो कि दीपिका के पसंदीदा होटल्स में से एक है। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका की मां उज्जवला 2-3 बार यहां फूड टेस्टिंग के लिए जा चुकी हैं। रिसेप्शन के मेन्यू की बात करें तो इसमें अच्य पकवानों के साथ साउथ इंडियन पकवान को खास अहमियत दी गई है।

गौरतलब है कि 14—15 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने एक प्राइवेट फंक्शन में इटली में शादी की थी। कोंकणी और सिंधी रिवाजों से हुई इस शादी की हर जगह खूब चर्चा हुई और दोनों ही इन दोनों दिनों में काफी खूबसूरत लग रहे थे। वहीं अब बेंगलुरू में रिसेप्शन के बाद 28 नवंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की बड़ी हस्तियां शामिल होगीं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago