लाइफस्टाइल

‘मैं’ की जगह करें ‘हम’ शब्द का इस्तेमाल, रिश्ते होंगे गहरे

एक नई स्टडी से पता चला है कि ‘मैं’ की जगह ‘हम’ शब्द का इस्तेमाल रिलेशन​शिप पर काफी सकारात्मक असर डाल सकता है। जब लोग हम शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो पता चलता है कि वे अपने पार्टनर के व्यवहार और फीलिंग्स से प्रभावित हैं। जिससे यह पता चलता है कि रिश्ते में स्वतंत्रता है। इससे इंसान सिर्फ अपने बारे में सोचने के बजाय रिेलेशनशिप को लेकर सोचता है।
रिसर्च में करीब 30 स्टडीज को शामिल किया गया जिसमें 5300 लोगों ने हिस्सा लिया। उनसे यह पता चला कि ‘हम’ और ‘हमारे’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने वाले पार्टनर्स ज्यादा खुश थे। लीड ऑथर अलेक्जेंडर करन ने बताया, ‘इन सारी स्टडीज को एक साथ समझने के बाद हमें बड़ा पहलू समझ में आया कि ‘हम’ कहकर बात करना रिश्ते में स्वतंत्रता और रोमांटिक रिलेशन को दर्शाता है।’
शोधकर्ताओं ने हिस्सा लेने वालों के संतुष्टि, पॉजिटिव-नेगिटिव रिऐक्शंस, मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ और पार्टिसिपेंट्स कितनी अच्छी तरह एक-दूसरे की केयर करते हैं जैसे फैक्टर्स को परखा।
इन शब्दों के इस्तेमाल का फायदा इन सभी फैक्टर्स पर दिखा जो कि महिला और पुरुष दोनों के लिए समान थे।
फिर इसके बाद एक सवाल उठा कि क्या खुशहाल कपल्स हम कहकर बात करते हैं या हम कहकर बात करने वाले कपल्स खुशहाल रहते हैं! शोधकर्ताओं का मानना है कि ये दोनों ही बातें सही हैं। पार्टनर या खुद के इन शब्दों के इस्तेमाल करने से सोचने का तरीका बदल जाता है जिससे आपका रिलेशनशिप बेहतर होता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago