लाइफस्टाइल

कंधो से होगा बोझ कम, दूसरी क्लास तक नहीं मिलेगा होमवर्क

बच्चों के कंधों से जल्द ही बस्ते का बोझ (School Bag) कम होने वाला है। केंद्र सरकार (Central Government) ने स्कूल बैग का भार कम करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। मानव संसाधन मंत्रालय (HRD Ministry) ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं। मानव संसाधन मंत्रालय ने कहा कि स्कूली बच्चों के बैग के वजन को कम करने के लिए भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार नियम बनाएं। सरकार द्वारा बनाए गए नियमों में पहली से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले बच्चों के बस्ते का बोझ सीमित किया गया है। हर क्लास और बच्चों की उम्र के हिसाब से बस्ते का वजन भी निर्धारित किया गया है। इसके साथ-साथ छोटी क्लास में होमवर्क (Homework) को भी बंद किया जाएगा।

क्लास और बैग का वजन

  1. पहली और दूसरी के बच्चों के लिए बस्ते का वजन 1.5 किग्रा
  2. तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों के लिए 2 से 3 किग्रा
  3. छठी और 7वीं के बच्चों के लिए 4 किग्रा
  4. आठवीं और नौवीं के बच्चों के लिए 4.5 किग्रा
  5. 10वीं के बच्चों के लिए 5 किग्रा

होमवर्क से संबंधित नियम

  1. इसमें होमवर्क से संबंधित नियम का भी उल्लेख है। इसके मुताबिक, पहली और दूसरी क्लास के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाए।
  2. स्कूलों को पहली और दूसरी क्लास के बच्चों को भाषा और गणित, तीसरी से पांचवीं क्लास तक के बच्चों को भाषा के विषय, ईवीएस और गणित के अलावा कोई और विषय लाने को नहीं कहा जाए।
  3. बच्चों को अतिरिक्त पुस्तक, अतिरिक्त सामग्री आदि नहीं लाने को कहा जाए।
Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago