लाइफस्टाइल

नया फैशन ट्रेंड फॉलो करना है तो उल्टी जींस पहनिए जनाब

कभी अंधेरे में या जल्दबाजी में आप उल्टी जींस पहनकर बाहर निकल जाएं तो इस बात के लिए शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है और ना ही फिर से घर जाकर चेंज करने की जरूरत है, क्योंकि आपने तो नया ट्रेंड फॉलो किया है। जी हां, बिलकुल सही पढ़ रहे हैं। अब इनसाइड आउट की कड़ी में जींस को उल्टा पहनने का फैशन आ गया है। अब यह आप पर है कि आप कितना फैशन की अंधी दौड़ में भागने में विश्वास करते हैं।

अब हम आपको इस नए फैशन की कुछ डिटेल्स बताते हैं। दरअसल, ऑनलाइन रिटेलर बोहो ने लेटेस्ट जींस डिजाइन लॉन्च की है जिसे देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वे इस ट्रेंड को मजाक समझें या सीरियसली लें। इस जींस पर स्टिचिंग साफ दिखती है और अंदर की पॉकेट भी बाहर ही है। बोहो ने ट्विटर पर 11 जनवरी को रिवर्स डिजाइन की जींस के बारे में जानकारी दी थी। इस जींस को ‘मिड राइज रिवर्स जींस’ नाम दिया गया है। इसकी कीमत £16.72 है यानी 1500 रुपए।

वैसे बोहो को ही अकेले क्रेडिट नहीं दिया जा सकता इससे पहले कुछ और फैशन ब्रैंड्स भी ऐसे अद्भुत डिजाइन निकाल चुके हैं। पिछली बार कैल्विन क्लेन ने रोड रनर थीम जंपर लॉन्च किए थे जो इनसाइड आउट थीम पर ही आधारित थे। इसकी कीमत £1,700 थी।

जींस पर होते हैं सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट

बोहो की ओर से शुरू किया गया यह ट्रेंड जींस की दुनिया में कुछ अलग नहीं कहा जा सकता है। जींस आम तौर पर हर आयु वर्ग का फेवरिट है। शायद यही कारण है कि इसके साथ सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट होते हैं। आइए आपको जींस पर किए गए ऐसे ही कुछ एक्सपेरिमेंट्स दिखाते हैं…।

 

 

 

 

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago