टीवी

नहीं होगी कमोलिका की एंट्री, मेकर्स ने ढूंढ लिया रिप्लेसमेंट

स्टार प्लस के हिट टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ को लेकर दर्शकों के बीच शुरूआत से ही काफी एक्साइटमेंट था। उसकी एक खास वजह थीं हीना खान, जो इस शो के ज़रिये पहली बार कमोलिका के नेगेटिव किरदार में नज़र आने वाली थीं। इन दिनों इस शो में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है, लेकिन इन सबके बीच एक किरदार मिस‍िंग है और वो है कोमोल‍िका।

कमोलिका इस शो के सबसे अहम किरदारों में से एक है, जिसके बिना शो अधूरा लगता है। अभी कुछ समय पहले ही ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में हिना खान की एंट्री हुई थी। लेकिन कुछ एक सीन्स की झलक के बाद वो फिर से इस शो से गायब हो गईं। ऐसे में कोमोल‍िका का चार्म वापस लाने के लिए शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर शो में नई एंट्री कराने की तैयारी कर रही हैं।

दरअसल हिना खान इस समय अपनी डेब्यू फिल्म ‘लाइन्स’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैंस को जल्द ही सरप्राइज देने का पूरा इंतजाम कर दिया है। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में जल्द ही कोमोलिका की बहन की एंट्री होने वाली है। जिसके बाद कोमोल‍िका की बहन प्रेरणा और अनुराग की जिंदगी में आग लगाने का काम करेगी।

खबरों की मानें तो इस किरदार को एरिना डे निभाती नजर आएंगी। बता दें ‘कसौटी जिंदगी के 2’ के निर्माता लंबे वक्त से इस किरदार के लिए किसी अदाकारा की तलाश कर रहे थे और अब जाकर उनकी ये तलाश पूरी हुई है। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि हीना खान को कमोलिका के किरदार में देखने के लिए दर्शकों को और कितना इंतज़ार करना पड़ेगा?

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago