हलचल

ऑर्गेनिक खेती और सौर तकनीक को बढ़ावा देने वाली नेहा उपाध्याय येल वर्ल्ड फेलो में चयनित

भारत की सामाजिक उद्यमी और ‘गुण ऑर्गेनिक्स’ (GUNA Organics) की संस्थापक नेहा उपाध्याय को अमेरिका के प्रसिद्ध येल विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019 वर्ल्ड फेलो के रूप में चुना है। वे दुनियाभर से चयनित 16 लोगों में शामिल है। वर्ल्ड फेलो इस प्रतिष्ठित संस्थान की वैश्विक नेतृत्व विकास पहल है। इन्हें 4 महीने की एकेडमिक और लीडरशिप की ट्रेनिंग दी जाएगी।

गुण ऑर्गेनिक्स की संस्थापक और महिला किसानों के लिए समर्पित

वर्ष 2014 में नई दिल्ली निवासी नेहा उपाध्याय ने ‘गुण ऑर्गेनिक्स’ नामक संस्था की स्थापना की जो ग्रामीण भारतीय महिला किसानों द्वारा उगाए शुद्ध ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद मुहैया कराती है।

येल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नेहा की प्रोफाइल के अनुसार, गुण का उद्देश्य ऑर्गेनिक खेती और सौर तकनीक के जरिए महिला किसानों को सशक्त बनाना है।

नेहा कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए भी काम करती हैं। उन्होंने महिला और किसानों के लिए भी काम किया है। दिल्ली की रहने वाली नेहा

उपाध्याय ने मधुमेह, ऑटिज्म और ध्यान केंद्रित करने में होने वाली कठिनाई यानी एडीएचडी समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे बच्चों के साथ काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया है। उन्हें ब्रिटिश काउंसिल से भी पुरस्कार मिल चुका है और आईआईटी दिल्ली के उद्यमी उत्कृष्टता पुरस्कार समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं।
नेहा ने जीवन में कई उपलब्धियां अर्जित की है और उनके इन बेहतरीन कामों के लिए उन्हें ब्रिटिश काउंसिल की ओर से फ्यूचर लीडर्स कनेक्ट (2018) और सोशल इम्पैक्ट इंडिया (2017) अवॉर्ड मिल चुका है।

नेहा को आईआईटी दिल्ली के उद्यमी उत्कृष्टता पुरस्कार (2017) समेत कई अन्य पुरस्कार और अनुदान (ग्रांट) भी मिल चुके हैं। नेहा का उद्देश्य ऐसे स्वस्थ समाज का निर्माण करना है कि जहां महिलाएं और पुरुष जीवन के हर पहलू में एक-दूसरे की मदद करें और अपने अधिकारों का आनंद उठाएं।

विश्वविद्यालय ने साल 2002 में ‘वर्ल्ड फेलो’ कार्यक्रम शुरू किया था और हर वर्ष वे दुनिया नेहा उपाध्याय से पहले भारत से कुल 21 लोगों को येल विश्वविद्यालय ने अपनी फेलोशिप प्रदान कर सम्मानित किया है जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री नंदिता दास और अर्थशास्त्री एवं कार्यकर्ता चेतना सिन्हा आदि शामिल है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago