बॉलीवुड

हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद टूट चुकी हैं नेहा, ऐसे बयां किया अपना दर्द

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का करियर इन दिनों बुलंदियों पर है। बॉक्स आॅफिस पर आने वाली लगभग हर फिल्म में उनका एक हिट सॉन्ग जरूर होता है। लेकिन लगता है उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। पिछले काफी समय से उनके और एक्टर हिमांश कोहली के बीच की नज़दीकियां हर कहीं चर्चा में थी। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

नेहा और हिमांश ने एक—दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। इस पर्सनल इंसीडेंट की वजह से नेहा की प्रोफेशनल लाइफ में भी परेशानियां आ रही हैं। सुनने में आया है कि नेहा रियलटी शो इंडियन आइडल की शूटिंग के दौरान सेट पर रो पड़ीं। दरअसल इस शो में एक सिंगर ने जब इमोशनल गाना गाया तो नेहा अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाई और रोने लगी।

सूत्रों के अनुसार जब वो सेट पर पहुंची थीं तब भी उनका मूड कुछ ठीक नहीं था। आम तौर पर वो सेट पर हमेशा हंसती गुनगुनाती रहती हैं लेकिन इस बार वो काफी उदास लग रही थीं। अपने एक परफेक्ट शॉट के लिए भी नेहा को बार—बार रीटेक्स देने पड़ रहे थे। आखिरकार, उन्होंने कुछ मिनटों के लिए शूटिंग से ब्रेक लेकर खुद को संभाला और फिर एपिसोड की शूटिंग पूरी की।

सिर्फ यही नहीं नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिये अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि वो काफी परेशान और दुखी हैं। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे नहीं पता था कि दुनिया में इतने बुरे लोग भी होते हैं। खैर…सब कुछ गंवाकर होश में अब आए, तो क्या किया…

नेहा ने आगे लिखा, मुझे पता है कि अब सब लोग इस बारे में बात करने लग जाएंगे। लोग मुझे जज करेंगे। पता नहीं लोग क्या बोलेंगे। कुछ तो ऐसा भी कहेंगे जो मैंने किया भी नहीं। लेकिन कोई बात नहीं यह सब सुनने की और सहने की मुझे आदत है। नेहा की मन की बात सुनकर उनके फैंस भी काफी निराश हो गए। नेहा और हिमांश की जोड़ी को सभी काफी पसंद करते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago