बॉलीवुड

हास्पिटल से डिस्चार्ज हुईं नेहा, देखिए तस्वीरें

पिछले काफी समय से चर्चा में रही बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पिछले हफ्ते बेटी को जन्म दिया था। नेहा और उनके पति अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है। शुक्रवार को नेहा को अस्पताल से ड‍िस्चार्ज कर दिया गया। हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए नेहा और अंगद काफी खुश दिखाई दिए। नेहा ने अपनी गोद में मेहर को बड़े प्यार से संभाल रखा था।

सभी फैंस मेहर की पहली झलक देखने के लिए काफी बेताब थे, ऐसे में उसकी पहली तस्वीर दादा बिशन सिंह बेदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘ये छोटी सी प्यारी सी बच्ची अपने दादा के लिए दूसरी लाइफ लाइन है। नेहा और अंगद दोनों के परिवार को ये आशीष मिला है। ये सब मेहर के कारण संभव हुआ। ईश्वर तुम्हें खुश रखे।”

बता दें कि नेहा और अंगद ने इसी साल मई में शादी की थी और उनकी शादी के 6 महीने बाद मेहर का जन्म हुआ। हाल ही में नेहा के अपने मशहूर शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में अपने पति अंगद बेदी को बुलाया था, जहां उन्होने इस बात का खुलासा किया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने जब उन्होने ये बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्हें बहुत ‘डांट’ पड़ी थी।’

इस दौरान अंगद ने बड़ी ही ईमानदारी और बेबाकी से नेहा के सवालों का जवाब दिया था। अंगद ने ये भी बताया कि नेहा के साथ 7 फेरे लेने से पहले उन्होने तकरीबन 75 महिलाओं को डेट किया है, जिसमें उनसे ज्यादा उम्र की लड़कियां भी शामिल हैं। बता दें कि अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी नेहा अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित थीं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago