राजस्थान : छुट-पुट हिंसा के बीच मतदान खत्म, 72% हुई वोटिंग, जानें मतदान के पूरे दिन का हाल

राजस्थान में आखिरकार 199 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान खत्म हुआ। राज्य के 72.02 प्रतिशत लोगों ने नई सरकार के लिए मतदान किया। इस बार विधानसभा चुनाव में पहली बार वीवीपैट मशीन को लगाया गया था। कुछ छुटपुट हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ।

सीकर के फतेहपुर में दो गुटों में झड़प के बाद भीड़ ने दो बाइक फूंक दीं। घटना के ज्यादा तूल पकड़ने से पहले प्रशासन ने मामला शांत करवा दिया। वहीं भरतपुर के नगर में मतदान के दौरान चाकूबाजी की घटना भी सामने आई। वोटिंग के लिए इस बार चुनाव आयोग ने कई जागरूकता अभियान चलाए और लोगों को बूथ तक लाने के लिए कई सुविधाएं दी गई जिनमें दिव्यांगों और महिलाओं के लिए खास केंद्र बनाए गए।

मुख्यमंत्री राजे पहुंची पिंक पोलिंग बूथ

इस बार वोटिंग के लिए झालावाड़ की महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सीएम वसुंधरा राजे सुबह जल्दी ही पिंक पोलिंग बूथ पहुंची और वोट डालकर भाजपा सरकार की वापसी की उम्मीद जताई।

वहीं जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी वोट डालकर कांग्रेस की भारी बहुमत से सत्ता में आने का दावा किया।

मतदान करने के लिए कांग्रेस के अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने अपने क्षेत्रों में जाकर वोट दिया।

वोटिंग मशीन में खराबी, परेशान मतदाता फिर भी डटे रहे

कई मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीन के खराब होने की भी सूचना मिली। उदयपुर के कोटड़ा में एक मतदान केंद्र पर वीवीपेट खराब होने से मतदान आधा घंटा रूका रहा। जयपुर में दो दर्जन बूथों पर मशीनों में खराबी की सूचना पर प्रशासन दिन भर भागता रहा।

मतदान करने के लिए लोगों का सुबह 8 बजे से ही जबरदस्त माहौल दिखाई दिया। कुछ मतदान केंद्रों पर 100 की उम्र पार कर चुके वोटर्स जब मतदान करने पहुंचे तो उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

बर्थडे बॉय मेघवाल ने वोट के लिए किया 3 घंटे इंतजार

बीजेपी सरकार में मंत्री अर्जुन मेघवाल को आज अपने जन्मदिन के दिन मतदान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब वो सुबह 8 बजे मतदान के लिए पहुंचे तो ईवीएम में खराबी के चलते 11:30 बजे तक उन्हें अपना वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

गौरतलब है कि राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 2,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच 130 सीटों के लिए सीधी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में, बहुजन समाज पार्टी और कई निर्दलीय और बागी चुनाव लड़ रहे हैं। मौजूदा विधानसभा में बीजेपी की 160 सीटें और कांग्रेस की 25 हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago