ताजा-खबरें

जरुर पढ़े शेफ चार्ली की करोड़पति बनने की ये कहानी…

हमारे सामने ऐसे कई प्रेरणादायक किस्से आते है जो हमें कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते है। कई कहानियां तो ऐसी होती है जो समाज में अपना गहरा असर छोड़ जाती है। अगर कोई काम पूरी शिद्दत के साथ किया जाए तो यकीकन उस काम में आपको सफलता जरुर मिलेगी। एक ऐसी ही कहानी है चार्ली एअर्स जूनियर की। जिन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए हार माने बगैर लगातार प्रयास किया जिसमें उन्हें आखिरकार सफलता मिल ही गई।

साल 1998 में चार्ली 31 साल के थे तब वह कैलिफोर्निया में एक परिवार के लिए शेफ का काम करते थे। इंटरनेट के विस्तार ने चार्ली की दुनिया को बदलकर रख दिया। शेफ का काम करने वाले चार्ली की जिंदगी में एक नया मोड़ तब आया जब सिलिकॉन वैली में स्टार्टअप्स की शुरुआत हो रही थी। साल 1999 में अपनी लॉन्चिंग के महज एक महिने बाद ही कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए खाना बनाने वाले एक शेफ की वैकेंसी निकाली। जिसके लिए चार्ली एयर्स जूनियर ने भी अप्लाई किया। मगर कई दिनों के इंतजार के बावजूद कंपनी से कोई जवाब नहीं आया।

नौकरी हासिल करने के लिए चार्ली ने एक नया अंदाज अपनाया। वे कई डिश बनाकर कंपनी भेजने लगे ताकि उनके खाने को टेस्ट करके ही कंपनी उन्हें जॉब ऑफर कर सके। आपको बता दें कि चार्ली का ये अंदाज व्यर्थ नहीं गया और उनके खाना बनाने की अदभुत कला से ही उन्हें जॉब मिल पाई। कुछ दिनों बाद ही कंपनी से उन्हें इंटरव्यू के लिए फोन आ गया। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मुख्यालय में नौकरी के शुरुआती दौर में चार्ली पहले करीब 50 लोगों का ही खाना बनाते थे। दिनों—दिन गूगल की प्रसिध्दि के कारण कंपनी कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा करती गई। जिससे चार्ली का काम काफी बढ़ गया।

वे बताते हैं कि नौकरी के दौरान उन्होंने 10000 से ज्यादा लोगों के लिए खाना बनाया है। चार्ली एअर्स जूनियर बताते हैं कि नौकरी के पहले दिन उन्हें कैलिफोर्निया में कंपनी के मुख्यालय में 50 लोगों का खाना बनाने को कहा गया। समय के साथ गूगल तेजी से बढ़ती चली गई और राजस्व के साथ ही कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ। हालांकि इससे चार्ली एअर्स का काम काफी बढ़ गया।

चार्ली बताते हैं कि एक वक्त वह एक दिन में 10,000 लोगों के लिए खाना बनाते थे, जो कि काफी मुश्किल काम था। चार्ली ने गूगल में काफी साल काम किया। गूगल में महज शेफ की नौकरी करने वाले चार्ली ने जब नौकरी छोड़ी तो वह चार करोड़ डॉलर के मालिक थे।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago